अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर ने अपने सुप्रीम कमांडर सुभाष चन्द्र बोस जी के 126 वीं जयंती का आयोजन किया

जमशेदपुर: अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर ने अपने सुप्रीम कमांडर सुभाष चन्द्र बोस जी के 126 वीं जयंती का आयोजन नेताजी सुभाष मैदान साकची में किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ क्रीडा भारती के प्रांत मंत्री राजीव कुमार अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के जमशेदपुर जिला महामंत्री अनिल सिन्हा, प्रदेश संगठन मंत्री सिद्धनाथ सिंह एवम प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश पाण्डेय ने  नेता जी को माल्यार्पण और पुष्पांजलि कर  किया। इस कार्यक्रम में  पूर्व सैनिक और उनके परिवार के लोग, समाज में कार्य करने वाले सामाजिक लोग उपस्थित थे। नेताजी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए राजीव कुमार ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को युवाओं का प्रेरणास्रोत बताया और शस्त्र और शास्त्र के साथ सम्यक रूप से चलने वाला बताया। पूर्व सैनिक वरुण कुमार एवम राजेश पाण्डेय ने नेताजी के जीवन एवम राष्ट्र के प्रति उनके योगदान के विषय मे संक्षिप्त परिचय दिया और कहा कि जीवन के कठिन समयों में भी सही और साहसिक निर्णय लेने वाले नेताजी राष्ट्र के प्रथम प्रधानमंत्री थे जिन्हें तत्कालीन विश्व के कई देशों में मान्यता प्रदान की थी। आज सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में देश के ‘पराक्रम दिवस’ का अनुभव आम बगान मैदान मे हो रहा था क्युकी नेता जी का नारा ‘जय हिंद’ माँ भारती कि जयकार ‘भारत माता की जय’ से पूरा नेताजी सुभाष मैदान, साकची गुंजायमान हो रहा था। कार्यक्रम के संयोजक श्री अवधेश कुमार जी ने कार्यक्रम का संचालन के लिए महामंत्री अनिल सिन्हा जी को आमन्त्रित किया| कार्यक्रम के प्रारंभ में महामंत्री अनिल सिन्हा ने कार्यक्रम में उपस्थित अन्य लोगों का परिचय कराया ।  संगठन के जिला अध्यक्ष सार्जेंट तापस मजूमदार ने धन्यवाद किया और नेता जी को याद करते हुए भारतीय नौसेना में अंडमान व निकोबार द्वीप कि सेवा को याद किए। कार्यक्रम में उपस्थित अमरप्रीत सिंह जी काले जी ने कहा की नेताजी आज़ाद भारत के ऐसे अग्रणी नेता एवम पथप्रदर्शक रहें हैं जिन्होंने भारत के युवाओं को आज़ाद भारत के संककल्प को साकार करबे की प्रतिबद्धता प्रदान की। आज के कार्यक्रम में नवेंदु गांगुली, सिद्धनाथ सिंह, वेद प्रकाश, संतोष कुमार, प्रकाश पटेल, संजीव कुमार, अमरदीप समद, निरंजन शर्मा, निर्मल कुमार, प्रेम नाथ ढोक, डी के सिंह, सियाराम सिंह, संजीव कुमार, विजय कुमार, विनेश प्रसाद, परमहंस यादव, नवीन कुमार, गौतम लाल, राजीव कुमार, जसवीर सिंह, चंदन कुमार झा,निखिल सिन्हा और भी लगभग 55 पूर्व सैनिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजपा ने पराक्रम दिवस के रूप में मनाई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती

Mon Jan 24 , 2022
जमशेदपुर: जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया। रविवार को भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आमबगान स्थित नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस दौरान भाजपाइयों ने ‘नेताजी सुभाष […]

You May Like

फ़िल्मी खबर