भाजपा महानगर के दूसरे चरण का प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार से, चार मंडलों में होगा आयोजन

4

भाजपा की मंडलों में तैयारी, कार्यकर्ताओं को कुशल नेतृत्वकर्ता बनाना है उद्देश्य जमशेदपुर: भाजपा जमशेदपुर महानगर के प्रथम चरण में पांच मंडलों के प्रशिक्षण शिविर के सफलतापूर्वक समापन होने के साथ ही पार्टी दूसरे चरण के प्रशिक्षण शिविर की तैयारियों में जुट गई है। प्रशिक्षण शिविर के इसी कड़ी में, भाजपा महानगर अंतर्गत शुक्रवार को साकची पश्चिम, बिरसानगर, बर्मामाइंस एवं परसुडीह मंडलों में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की जाएगी। मंगलवार को उपरोक्त आशय की जानकारी देते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष सह भाजपा महानगर प्रशिक्षण प्रमुख अभय सिंह ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार शुक्रवार एवं शनिवार को चार मंडलों में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की जाएगी। सुबह 9 बजे से संध्या 4 बजे तक के प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ता प्रस्तावित दस विषयों पर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण का किसी भी कार्य में बड़ा महत्व है। कार्यकर्ताओं को जनता से संवाद, केन्द्र सरकार की उपलब्धियों के साथ राज्य सरकार की विफलताओं की पूरी जानकारी से अवगत होने, व्यक्तित्व विकास आदि पर प्रशिक्षित करना कार्यशाला का प्रमुख उद्देश्य है।

चार मंडलों में इन स्थानों पर होगा आयोजन:
साकची पश्चिम मंडल: भाजपा कार्यालय, जेल चौक, साकची
बिरसानगर मंडल: शकुंतला उद्यान, जोन नंबर 8, बिरसानगर
बर्मामाइंस मंडल: गायत्री नगर, बर्मामाइंस
परसुडीह मंडल: गौरी भवन, परसुडीह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बहरागोड़ा में आर्चरी अकादमी खोलने को लेकर जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष से मिलें पूर्व मंत्री दिनेश षाड़ंगी

Tue Dec 15 , 2020
जमशेदपुर : बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र में प्रतिभावान खिलाड़ियों को तीरंदाजी का बेहतरीन प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से पूर्व मंत्री दिनेश षाड़ंगी ने क्षेत्र में आर्चरी अकादमी खुलवाने की मुहिम तेज़ कर दी है। इस कड़ी में उन्होंने मंगलवार को जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष सह प्रदेश तीरंदाजी संघ के उपाध्यक्ष […]

You May Like

फ़िल्मी खबर