भाजमो युवा मोर्चा के बिरसानगर अध्यक्ष अमित राम पिछले तीन दिनों से लापता

5

जमशेदपुर : बिरसानगर में मची है खलबली की नेता ही जब लपाता हो रहे तो औरों की बात क्या होगी , वही भाजमो युवा मोर्चा के बिरसानगर अध्यक्ष अमित राम पिछले तीन दिनों से लापता है। 29 वर्षीय अमित राम के लापता होने के बाद परिवार के लोग खासा परेशान हैं। घर में उनके माता-पिता के अलावा बहन भी है। तीन दिनों के बाद भी जब कुछ पता नहीं चला, तब उनके साथी और परिवार के लोगों ने रविवार को घटना की लिखित शिकायत थाने में जाकर की है।
दिन के 2 बजे से हैं लापता : अमित राम के बारे में बताया गया कि वे18 जून को दिन के 2 बजे से ही लापता हैं। पहले दिन परिवार के लोगों को लगा था कि वे घर लौट आएंगे, लेकिन देर रात नहीं लौटने पर परिवार के लोग परेशान हो गए।
रह चुके हैं हिन्दू जागरण मंच के पर्वतन प्रमुख : बिरसानगर जोन नंबर वन बी के रहने वाले अमित राम भाजमो के पहले हिन्दू जागरण मंच के प्रवर्तन प्रमुख भी रह चुके हैं। इसके अलावा वे स्वयंसेवक संघ में भी रह चुके हैं। अमित का लापता होना किसी के समझ मे नहीं आ रहा है।
मोबाइल है स्वीच ऑफ : अमित राम के साथियों ने बताया कि उनका मोबाइल स्वीच ऑफ बता रहा है। शाम के 4.26 बजे एक मिनट के लिए मोबाइल फोन खुला था और दो बार रिंग होने के बाद फिर से स्वीच ऑफ हो गया। इसके पहले घटना के बाद भी मोबाइल पर रिंग हुआ था, लेकिन रिसिव नहीं हुआ था। अमित के लापता होने के बाद परिवार के लोग खासा परेशान हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मानगो पम्प हाउस से सप्लाई होने वाला पानी गंदा होने की शिकायत मिलने पर बन्ना गुप्ता आईसेल के संस्थापक पप्पू सिंह के नेतृत्व में निरीक्षण

Sun Jun 20 , 2021
जमशेदपुर : मानगो जवाहर नगर रोड नम्बर 15 स्थित मानगो पम्प हाउस से सप्लाई होने वाला पानी गंदा होने की शिकायत मिलने पर बन्ना गुप्ता आई.टी सेल के संस्थापक पप्पू सिंह के नेतृत्व में आई.टी.सेल के तमाम सदस्यों ने पम्प हाउस का निरीक्षण किया साथ ही वहां के पानी के […]

You May Like

फ़िल्मी खबर