इंदिरा गांधी के चार मूल मंत्र आज भी प्रासांगिक – युवा कांग्रेस

5

जमशेदपुर: झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव राकेश साहू के नेतृत्व में भारत के प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की 104 वीं जयंती को समर्पण दिवस के रूप में साकची के छायानगर में मनाया गया। इंदिरा गांधी की तस्वीर पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी।
इस अवसर पर युवा कांग्रेस नेता राकेश साहू ने इंदिरा जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्व. इंदिरा गांधी ने देश की एकता, अखंडता व संपूर्णता हेतु अपनी जान तक दे दी। कहा कि स्व. गांधी के चार मूल मंत्र दूर दृष्ठी, पक्का इरादा, कडी मेहनत व अनुशासन आज भी उतने ही प्रासांगिक है। विकासशील देशो की पंक्तियों में भारत को स्थापित करने में उनकी भूमिका अविस्मरणीय रहेगी।
अरुण बारीक ने कहा कि पूरी दुनिया श्रीमती गांधी को नारी शक्ति व नारी नेतृत्व के रूप में जानती है और देश को हीं नहीं, दुनिया को भी उन्होंने नई रोशनी दिखाई। इसे सफल बनाने में मुख्य रूप से अरुण बारीक, मधुसूदन बारिक, अजय साहू, विनय ठाकुर आदि बस्ती वासी उपस्थित थे।

इंदिरा गांधी ने देश को ताकतवर बनाया – राकेश साहू
जमशेदपुर। झारखण्ड प्रदेश युवा कांग्रेस कमिटी द्धारा शुक्रवार को भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व इदिंरा गॉधी जी की 104 वी जयंती को ‘‘गौरव दिवस‘‘ के रूप में मनाया गया। प्रदेश सचिव राकेश साहू के नेतृत्व में बिरसानगर सोशल मीडिया अध्यक्ष सीमा साहू ने द्धारा बिरसानगर में आयोजित हुए कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने स्व इदिंरा गॉधी को याद करते हुए उन्हें सशक्तीकरण का प्रेरणा बताया।
इस अवसर पर राकेश साहू एवं जिला सचिव गीता सिंह ने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश को ताकतवर बनाया। देश का ऊंचाइयों पर पहुंचाया। आज देश वासियों को उनके बताए मार्गाे पर चलने की जरूरत है। इंदिरा गांधी का बलिदान सांप्रदायिक ताकतों को लड़ने के लिए प्रेरित करता है।
मौके पर प्रमुख रूप से गीता सिंह, संध्या दास, दीपमाला, परवीन, रोशन बेगम, सोनी सिंह, नीलम कुमारी, राकेश प्रधान आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मानगो सहारा सिटी स्थित श्री श्री1008 शिव हनुमान मंदिर प्रांगण में कार्तिक पूर्णिमा के देव दीपावली मनाया गया

Fri Nov 19 , 2021
जमशेदपुर:मानगो सहारा सिटी स्थित श्री श्री1008 शिव हनुमान मंदिर प्रांगण में कार्तिक पूर्णिमा के देव दीपावली के शुभ उपलक्ष दीपोउत्सव के रूप में मनाया गया। इस शुभ अवसर पर सभी भक्तों के द्वारा 1008 दीप जलाकर सभी को शुभकामनाएं दी। संध्या आरती के बाद प्रसाद वितरण का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। […]

You May Like

फ़िल्मी खबर