भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत सिंह ने महानगर अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्षों को सम्मानित किया

1

जमशेदपुर: भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत सिंह ने आज अपने साकची स्थित कार्यालय में जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों के सम्मान में अपने साकची स्थित कार्यालय में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी, विशिष्ट अतिथि अभय सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, गुंजन यादव, जे.पी.सिंह, एवं भाजपा के वरिष्ठ लोग मौजूद थे । कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा के वरीय पदाधिकारियो ने मिल कर दीप प्रज्वलित किया ।

कार्यक्रम का संचालन आर.वी.एस कॉलेज के डॉक्टर सुधीर झा के द्वारा किया गया, कार्यक्रम के विषय में बताते हुए भरत सिंह ने कहा कि जब नए जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों ने पदधारण किया तब कोरोना काल के दौरान पूरे देश में लॉकडाउन की स्थिति बनी हुई थी, जिस कारण हम उनसे भेंट कर बधाई नहीं दे सके थे। इसलिए आज हमने उनके सम्मान में इस सम्मान समारोह का आयोजन किया है ताकि सभी नए पदाधिकारियों को बधाई तथा कोरोना काल में जनता के बीच दिए सेवा के लिए सम्मानित कर सकें। आज के इस कार्यक्रम में सिंह के साथ शक्ति सिंह एस.पी.सिंह, मनोज सोनी, संदीप सिंह, विक्की श्रीवास्तव, पप्पू शर्मा, बाबू भाई, अमन शर्मा, डॉक्टर जिया, मोंटी अग्रवाल, राम उदय ठाकुर, रॉकी सिंह, दीपू जी, रविशंकर सिंह, विजय पांडे, आयुष्मान सिंह, राजेश सिंह, मोहम्मद फिरोज आलम, दीपक सिंह, गोपी सिंह, मनिंदर शर्मा, अजीत पाल, करण गोराई, राजीव कुमार आदि सदस्यगण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीबीएसई 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी

Wed Feb 3 , 2021
जमशेदपुर सीबीएसई ने दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री श्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने मंगलवार को सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा की। परीक्षा की तारीखों की घोषणा करते हुए मंत्री ने बताया कि विद्यार्थियों को […]

You May Like

फ़िल्मी खबर