भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी पीएम मोदी के मन की बात, नदियों की स्वच्छता पर भाजपा कार्यकर्ता चलाएंगे जनजागरूकता अभियान

191

जमशेदपुर: भाजपा जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के मन की बात को ध्यानपूर्वक सुना। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 81वीं बार देशवासियों को रेडियो के जरिये संबोधित किया। भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के निर्देशानुसार महानगर अंतर्गत विभिन्न मंडलों समेत सैकड़ों बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आकाशवाणी पर प्रसारित मन की बात को सामूहिक रूप से सुना। भाजपा जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं ने मंडल अंतर्गत प्रमुख स्थानों पर एकत्रित होकर संबोधन में भाग लिया। पूर्वी विधानसभा अंतर्गत बर्मामाइंस मंडल द्वारा लक्ष्मी नगर उत्क्रमित विद्यालय भवन में आयोजित मन की बात में भाजपा महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव शामिल हुए एवं कार्यकर्ताओं के संग मन की बात का श्रवण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नदियों के साफ़-सफाई पर विशेष फोकस किया है। भाजपा कार्यकर्ता आने वाले दिनों में नदियों और छठ घाटों की सफाई पर अभियान चलाएंगे।

इस अवसर पर भाजपा महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष रामबाबू तिवारी, जिला महामंत्री राकेश सिंह, मंडल अध्यक्ष दीपक झा, भवन प्रभारी राजीव मिश्रा एवं भवन पालक बिपिन सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

साहित्यिक संस्था शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास की ओर से हिंदी पखवाड़ा मनाया जा रहा

Sun Sep 26 , 2021
जमशेदपुर : साहित्यिक संस्था शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास की ओर से हिंदी पखवाड़ा मनाया जा रहा है ताकि हिंदी का प्रचार- प्रसार हो सके और हिंदी का मन वैश्विक पटल पर बढ़े। रविवार को संस्था की ओर से हिंदी काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के कई प्रतिष्ठित […]

You May Like

फ़िल्मी खबर