राज्य सरकार के खिलाफ भाजपा का हल्ला बोल कल, प्रखंड मुख्यालयों पर करेंगे विरोध प्रदर्शन

94

जमशेदपुर: राज्य की चरमराती विधि व्यवस्था, ठप्प विकास कार्य, सरकार की वादाखिलाफी समेत खनिज संपदा की मची लूट एवं अन्य मुद्दों को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर के कार्यकर्ता शनिवार को प्रखंड मुख्यालयों पर आक्रोश व्यक्त कर विरोध प्रदर्शन करेगी। इस सबंध में महानगर अध्यक्ष गूँजन ने बताया कि पार्टी के कार्यकर्ता जमशेदपुर अंतर्गत करनडीह प्रखंड कार्यालय, पोटका प्रखंड कार्यालय, मानगो अंचल, बोड़ाम प्रखंड कार्यालय एवं पटमदा प्रखंड कार्यालय पर शनिवार सुबह 10 बजे से 1 बजे तक राज्य सरकार की गलत नीतियों, युवा एवं विकास विरोधी मानसिकता को उजागर कर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान विरोध प्रदर्शन के साथ मानव श्रृंखला का निर्माण कर महामहिम राज्यपाल के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी को प्रदेश के बिगड़ते हालात एवं ठप्प विकास कार्यों पर ज्ञापन सौंपेंगे। उन्होंने बताया कि विरोध प्रदर्शन में सांसद, पूर्व विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्यगण, जिला पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य एवं मोर्चा के अध्यक्षगण, मोर्चा पदाधिकारी समेत विभिन्न मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में मंडल के कार्यकर्ता शामिल होकर राज्य सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिव्यांगो के बीच मंत्री चंपई सोरेन ने बांटा ट्राई सायकिल और व्हील चीयर

Fri Aug 20 , 2021
जमशेदपुर /सरायकेला : राजनगर प्रखण्ड मुख्यालय परिसर में सामाजिक अधिकारिता शिविर का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राज्य के आदिवासी कल्याण सह परिवहन मंत्री चंपई सोरेन उपस्थित रहें। इसके अलावा डीसी अरवा राजकमल , प्रमुख विशु हेम्ब्रम ,बीडीओ डाँगु कोराह, सीओ धनंजय राय ,सीडीपीओ दुर्गेश नंदनी, समेत […]

You May Like

फ़िल्मी खबर