भाजयुमो द्वारा प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान की शुरुआत किया गया

11

जमशेदपुर : आज भारतीय जनता युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर के ज़िला अध्य्क्ष अमित अग्रवाल के नेतृत्व मे प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान चलाया गया। भाजयुमो के कायकर्ताओ के द्वारा सभी पांचो कदमा, बागबेड़ा, सीतारामडेरा, बिरसानगर और बोड़ाम के बाजारो मे युवा कार्यकर्ता द्वारा घूम-घूम कर दुकानदारों के जागरूकता पोस्टर लगाया गया।

जिससे दुकानदार और खरीददार जनता के बीच जागरूकता बढ़े और वो प्लास्टिक से बने थैलों का बहिष्कार करे तथा कपड़ों या कागजों से बने थैलों का ही उपयोग करें। इस मौके पर भाजयुमो ज़िला अध्य्क्ष अमित अग्रवाल ने कहा कि पॉलीथिन प्रकृति-पर्यावरण और मानव व जीवों से लेकर आधारभूत संसाधनों तक के लिए एक बड़ा खतरा बन गया है। पॉलीथिन हर रूप से जानलेवा है। यह बिना जलाए भी खतरनाक गैस छोड़ती है। पॉलीथिन को यदि नहीं भी जलाएं तो यह क्लोराइड, बेंजीन, विनायल और इथेनॉल ऑक्साइड का उत्सर्जन कर हवा में विष घोलती है।उक्त अवसर पर ज़िला अध्यक्ष अमित अग्रवाल के साथ सूरज कुमार,सन्नी संघी, प्रकाश दुबे, अंकित पांडेय, अमित सिंह,मनीष पांडे, उमेश साव, द्विपल विश्वास,अंशुल कुमार,शशि यादव, सनातन दास के साथ अन्य कई युवा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हुई सम्पन्न, जमशेदपुर के नेताओं ने वर्चुअल रूप से बैठक में लिया भाग

Thu Jul 1 , 2021
हेमंत सरकार हर मोर्चे पर फेल, भ्रष्टाचार एवं संसाधनों की लूट सरकार की उपलब्धि -सांसद जमशेदपुर :भाजपा झारखंड प्रदेश की कार्यसमिति बैठक गुरुवार को राँची स्थित प्रदेश कार्यालय में संपन्न हुई। प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित कार्यसमिति बैठक में जमशेदपुर महानगर के नेताओं ने वर्चुअल रूप से […]

You May Like

फ़िल्मी खबर