Breaking News: सी-2 तालाब में शुभम की डूबने से मौत, पुलिस पहुंची,शव निकालने का काम जारी

1

जमशेदपुर। सी-टू तालाब टेल्को में शुक्रवार को 18 वर्षीय शुभम की डूबने से मौत हो गई। बताया जाता है कि केबल टाउन निवासी प्रमोद कुमार सिंह का पुत्र शुभम अपने दोस्त श्याम के साथ ट्यूशन पढ़ने के लिए नामदा बस्ती गया था। जहां पर से लौटते समय शुभम ने सी टू तालाब में नहाने की इच्छा जतायी। इसके बाद दोनों दोस्त सी टू तालाब पहुंचे। कपड़े खोलने के बाद शुभम तालाब के गहरे पानी में उतर गया अौर उसे डूबने का एहसास हुआ तो जोर जोर से बचाअो बचाअो चिल्लाने लगा। इसके बाद श्याम दौड़कर तालाब में उतर गया अौर शुभम को खींचने की कोशिश की। लेकिन इस काम में श्याम को सफलता नहीं मिली। शुभम डूबता चला गया। इसके बाद श्याम भी किनारे अाकर बचाअो बचाओ चिल्लाने लगा। दूसरी अोर शुभम तालाब में डूबता चला गया अौर उसे कोई बचा नहीं सका। पहुंचकर मामले की पड़ताल में जुट गई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जनसंख्या कानून सभा की सभी तैयारियां हुई पूरी, शनिवार को डॉ इन्द्रेश कुमार होंगे शामिल

Sat Mar 13 , 2021
ऐतिहासिक ठाकुर प्यारा सिंह मैदान में होगी सभा, संध्याकाल में खुले मंच से बोलेंगे वक्ता जमशेदपुर। पिछले 8 वर्षों से देश में कठोर जनसंख्या नियंत्रण कानून हेतु आंदोलनरत संस्था जनसंख्या समाधान फाउन्डेशन के शनिवार को काशीडीह ठाकुर प्यारा सिंह मैदान में होने वाले जनसंख्या कानून सभा के निमित्त सभी तैयारियों […]

You May Like

फ़िल्मी खबर