केंद्रीय जनजाति कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा को रविवार को जमशेदपुर महिला महाविद्यालय एवं तख्त हरमंदिर साहिब पटना कमेटी के द्वारा संयुक्त रुप से स्मृति चिन्ह भेंट कर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया

4

जमशेदपुर : केंद्रीय जनजाति कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा को रविवार को जमशेदपुर महिला महाविद्यालय एवं तख्त हरमंदिर साहिब पटना कमेटी के द्वारा संयुक्त रुप से स्मृति चिन्ह भेंट कर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
गुरु तेग बहादुर महाराज के 400 वें प्रकाश पर्व को समर्पित राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता एवं पुरस्कार समारोह का आयोजन केंद्रीय मानव संसाधन विभाग एवं विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के निर्देश पर जमशेदपुर महिला महाविद्यालय द्वारा किया गया था। यह समारोह वर्चुअल माध्यम से हुआ था और इसके उद्घाटनकर्ता केंद्रीय जनजातीय कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा एवं मुख्य अतिथि कुलाधिपति सह राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू थी।कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा शनिवार की शाम शहर पहुंचे, शहर आगमन पर जमशेदपुर महिला महाविद्यालय की प्रिंसिपल तथा कोल्हान विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ शुक्ला मोहंती, तखत हरमंदिर साहिब प्रबंधन कमेटी के उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह को अच्छे आयोजन के लिए बधाई भी दी। उन्होंने प्रिंसिपल से कहा कि वे राष्ट्र नायकों के जयंती का आयोजन कर नई पीढ़ी को उनके योगदान से अवगत कराते रहें।
गुरु तेग बहादुर महाराज जी का 400 वाँ प्रकाश पर्व का आयोजन रांची में हो।
इंद्रजीत सिंह के साथ पहुंचे प्रतिनिधि मंडल की ओर से केंद्रीय जनजाति कल्याण मंत्री से आग्रह किया गया कि गुरु गोविंद सिंह जी के 350 में प्रकाश पर्व की भांति गुरु तेग बहादुर महाराज जी का 400 वाँ प्रकाश पर्व का आयोजन रांची में हो और संगत वहां कीर्तन दरबार का आनंद उठाएं. इस पर अर्जुन मुंडा ने कहा कि हिंदू धर्म एवं संस्कृति की रक्षा करने के लिए भक्तों के साथ शहादत पाने वाले गुरु तेग बहादुर जी की स्मृति में रांची में वे अवश्य आयोजन करेंगे. कोविद-19 का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि इसके अलग अलग वेरिएंट सामने आ रहे हैं और इसका खतरा बना हुआ है। लॉकडाउन में छूट का मतलब यह अभी टला नहीं है और इस से बच कर रहना है. हमें फिलहाल वैक्सीन का डोज लेना है, मास्क पहनना है और दो गज दूरी बनाए रखनी है. गुरु महाराज की कृपा भारत पर होती है और सब कुछ सामान्य हो जाता है तो वे रांची में गुरु तेग बहादुर जी की स्मृति में कीर्तन दरबार का आयोजन करेंगे. इस मौके पर गुरु रामदास सेवादल के संस्थापक एवं खालसा क्लब के ट्रस्टी सरदार गुरदयाल सिंह, टाटा वर्कर्स यूनियन के जोगिंदर सिंह जोगी, सिख युवा नेता दमनप्रीत सिंह, कुलविंदर सिंह एवं एवं अन्य शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

झारखंड सामाजिक कल्याण समिति के अध्यक्ष संतोष मंडल के द्वारा आज रविवार को भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद स्व . लक्ष्मन गिलुआ की याद में एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

Sun Jul 4 , 2021
जमशेदपुर :झारखंड सामाजिक कल्याण समिति के अध्यक्ष संतोष मंडल के द्वारा आज रविवार को भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद स्व . लक्ष्मन गिलुआ की याद में एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में , एमजीएम के अधीक्षक डॉ […]

You May Like

फ़िल्मी खबर