मोदी सरकार में प्रदेश की अन्नपूर्णा देवी को मंत्री बनाये जाने पर पूर्व सीएम रघुवर दास ने दी शुभकामनाएं

43
  • भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  ने कहा – महिलाओं को मिला प्रतिनिधित्व

जमशेदपुर: भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मोदी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार पर शुभकामनाएं व्यक्त की है। उन्होंने झारखंड के कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी को मंत्रिमंडल में शामिल किये जाने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से मंत्रिमंडल में युवाओं को प्रतिनिधित्व मिला है उसी प्रकार नारी शक्ति को भी अन्नपूर्णा देवी के रूप में प्रतिनिधित्व मिला है। उन्होंने विश्वास जताया की अन्नपूर्णा देवी महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में बेहतर कार्य करेंगी। श्री दास ने अन्नपूर्णा देवी समेत नए मंत्रिमंडल में शामिल सभी 43 मंत्रियों को शुभकामनाएं व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डिजिटल मीडिया आचार संहिता का उद्देश्य अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को कायम रखना - विक्रम सहाय

Thu Jul 8 , 2021
रांची : केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 का उद्देश्य अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को कायम रखते हुए ओटीटी प्लेटफार्म पर प्रसारित होने वाली सामग्री के गुणवत्ता को बनाये रखना है। पत्र सूचना कार्यालय (रांची, लखनऊ, पटना एवं देहरादून) द्वारा डिजीटल मीडिया आचार संहिता 2021 पर […]

You May Like

फ़िल्मी खबर