35 वर्षों से कार्यरत अस्थाई मजदूरों ने अपनी समस्याएं बताएं

5

जमशेदपुर: जमशेदपुर की समाजिक सेवा संघ और झारखंड मजदूर यूनियन ने टिनप्लेट कंपनी में 35 वर्षों से कार्यरत अस्थाई मजदूरों का समस्याओं को टिनप्लेट कंपनी गेट के सामने सुना गया। मजदूरों ने कहा कि ठेकेदार एबी कंट्रक्शन के रवि श्रीवास्तव के द्वारा छुट्टी का पैसा नहीं देने PF/ESI सही रूप से नहीं जमा होने की शिकायत की जमा होने का मैसेज भी नहीं आता है,साथ ही 35 वर्षों से कार्यरत ओल्डएज मजदूर को बैठाए जाने पर उसके जगह उसके परिवार के सदस्यों को काम पर नहीं लेने की बात कही,सभी मजदूरों का गेट पास पेमेंट स्लिप नहीं देने की शिकायत और नए सरकारी रेट का रुपया पिछले 1 साल का नहीं देने की शिकायत, कुछ मजदूरों को बिना कारण काम से बैठा दी जाने की की शिकायत समाजिक सेवा संघ और झारखंड मजदूर यूनियन को किया। वार्ता के बाद सामाजिक सेवा संघ और झारखण्ड मजदूर यूनियन के नेता राजेश सामंत ने कहा कि ठेकेदार से वार्ता कर ठोस निर्णय निकाला जाएगा, निर्णय नहीं निकलता है तो डी एल सी जमशेदपुर को लिखित आवेदन देकर मजदूरों की समस्याओं को लेकर शिकायत की जाएगी इसके बाद भी निष्कर्ष नहीं निकलता है तो ठेकेदार के विरोध में धरना प्रदर्शन भी किया जाएगा।जिसमें मुख्य रूप से समाजिक सेवा संघ के संयोजक मजदूर नेता राजेश सामन्त, झारखंड मजदूर यूनियन के केन्द्रीय उपाध्यक्ष सोपोन करूवा,जिला उपाध्यक्ष भूपति सरदार, किशोर मुखी,सोनू श्रीवास्तव, किशनो हेम्ब्रम, छोटे सरदार,विवेक गुप्ता,लिली हेम्ब्रम, सूरज प्रमाणिक, जय राम मुखी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राज्य के लगभग एक लाख विद्यार्थी आईटीआई की परीक्षाओं से वंचित :- भाजपा

Tue Feb 9 , 2021
युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही श्रम विभाग, सीएम लें संज्ञान :- कुणाल षाड़ंगी जमशेदपुर: भारतीय जनता पार्टी ने आईटीआई की परीक्षा से वंचित लगभग एक लाख विद्यार्थियों के भविष्य की चिंता करते हुए झारखंड सरकार के श्रम विभाग की कार्यसंस्कृति पर गंभीर सवाल खड़ा किया है। भाजपा के […]

You May Like

फ़िल्मी खबर