अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् चाईबासा नगर इकाई के मंत्री बने युवराज कालिंदी एवं प्रो. मुरारी लाल वैद्य बने अध्यक्ष

2

जमशेदपुर : आज रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चाईबासा नगर इकाई के पुनर्गठन चाईबासा स्थित शम्भू मंदिर में किया गया । जिसमें मुख्य रुप से एबीवीपी झारखंड के प्रदेश सहमंत्री बापन घोष और कोल्हान विभाग संगठन मंत्री सुजीत वर्मा उपस्थित थे।

एबीवीपी झारखंड प्रदेश सह मंत्री बापन घोष ने विधार्थियो को सम्बोधित करते हुए कहा कि, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एक मात्र ऐसे छात्र संगठन है जो दलगत राजनीति से ऊपर उठ कर छात्रहित और राष्ट्रहित के मुद्दे में सदैव कार्य करता है।
विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल (1949 ई) से आज तक विद्यार्थी परिषद कॉलेज कैंपस में विद्यार्थियों के बीच समसामयिक समस्याओं का निराकरण सहित राष्ट्रहित व समाजहित में कार्य करतें आ रही हैं।
इस कोरोना संकट काल में भी एबीवीपी झारखंड के द्वारा जरूरत मंद लोगों को भोजन, अनाज ,दवाई, दूध, आदि का वितरण तथा छात्रों के लिए परिषद की पाठशाला का संचालन किया गया जिसकी आज समाज में काफी काफी सराहना हो रही हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ज्ञान, शील, एकता के मंत्र को आत्मशात करते हुऐ देश के अधिकांश कॉलेजों में छात्रों की समस्याओं की निदान कर रही है और विधार्थियों में राष्ट्रवाद से जोड़ रही है।
कोल्हान विभाग संगठन मंत्री श्री सुजीत वर्मा ने कहा कि, छात्र शक्ति ही ,राष्ट्र शक्ति है। युवा शक्ति ही राष्ट्र को परम् वैभव तक ले जा सकते है , युवा का विपरीत होता हैं वायु यदि, युवा को सही दिशा प्रदान करें तो राष्ट्र का कल्याण होगा और अगर युवा शक्ति को सही दिशा नही मिला तो वायु आंधी के समान तबाही मचा सकता हैं। अतः युवा शक्ति को संगठित होकर सही दिशा देने की आवश्यकता है जो विगत 70 वर्षों से विद्यार्थी परिषद करते आ रही हैं।
कार्यक्रम में जिला प्रमुख डॉ. मनमत नारायण सिंह ,जिला संगठन मंत्री दिनेश बाल्मीकि, पूर्व नगर मंत्री अभिमन्यु राउत, ,जिला संयोजक गुलशन बिरुआ आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

चाईबासा के नूतन नगर कार्यकरणी इस प्रकार हैं
नगर अध्यक्ष:- प्रोo मुरारीलाल बैध
नगर मंत्री:- युवराज कालंद्री
नगर उपाध्यक्ष:- श्री प्रदीप साहू, प्रो.विजय प्रकाश
नगर सह मंत्री:- एलिस बोदरा, सिकंदर जमुदा,
नगर कार्यालय मंत्री :-सौरभ झा नगर TSVP :- प्रमुख निखिल करण
नगर SFS:- अनिकेत श्रीवास्तव नगर SFD प्रमुख:- शेखर शर्मा नगर जनजातीय कार्य प्रमुख:- कारगिल कुदादा, बरनार्ड सिरका मीडिया प्रभारी:- राहुल कुमार सोशल मीडिया प्रभारी:- भूपति प्रधान
राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख:- सुदीप दास
लॉज प्रमुख :- शंकर नायक
कार्यसमिति सदस्य रामेश्वर बिरवा प्रदीप गुप्ता जयकुमार कंसारी जयसिंह बिरवा , विशेष आमंत्रित सदस्य अभिमन्यु रावत चाहत देवगम, विशाल ,प्रियांशु जी , विकास अग्रवाल ,राहुल पूर्ति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जनता सेवा समिति ने सफाई कर्मियों का हाल जाना और सम्मानित किया

Thu Dec 3 , 2020
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी बाजार के जनता सेवा समिति के कार्यालय में संरक्षक मनोज मांझी के द्वारा कई सफाई कर्मियों को कार्यालय में बैठा कर सम्मानित किया उन्हें चाय बिस्किट खिलाकर उनका हालचाल पूछा इस मौके पर मनोज मांझी ने कहा की हमारे सफाई कर्मी दिन रात मेहनत कर […]

You May Like

फ़िल्मी खबर