जमशेदपुर: जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत भाटिया बस्ती की रहने वाली एक महिला ने अपने ही ससुर पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं महिला ने अपने पति और सास पर भी प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला द्वारा थाना में किए गए शिकायत के अनुसार पति तीन साल से किसी अन्य महिला के साथ रह रहे है।जब वह अपने दोनों बच्चों से मिलने जाती है तो पति द्वारा उससे मारपीट की जाती है।तब से वह अपने ससुराल में रह रही है।इस बीच ससुर अकेला पाकर छेड़खानी करते है। फरवरी में जब वह रसोईघर में खाना बना रही थी तो ससुर ने आकर उनके साथ बदतमीजी की। जब यह बात सास को बताई तो सास ने उसे ही भला बुरा कहा,इससे तंग आकर उसने थाना में मामला दर्ज कराया है।
Next Post
बारीडीह के युवक के नाम पर साइबर ठगों ने कई सारे लोन निकाले
Tue Dec 22 , 2020
जमशेदपुर: जमशेदपुर के बारीडीह बागुननगर निवासी सुभम कुमार को साइबर ठगों ने अपना निशाना बनाया।साइबर ठगों ने शुभम के नाम पर कई सारे लोन कंपनी से लोन लिए और अब लोन कंपनी सुभम को किश्त भरने के लिए फोन पर धमकी दे रहे है। इस संबंध में शुभम जमशेदपुर एसएसपी […]

You May Like
-
2 years ago
छठ पूजा पर झायूमो ने घर घर लोकी वितरण किया