टाटा मोटर्स के रिटायर्ड कर्मी इंद्रमणि मिश्रा ने अपने दो दामाद एवं अपनी दो बेटियों पर मारपीट कर जबरन घर से निकाल देने का आरोप लगाया

1

जमशेदपुर : टेल्को थाना अंतर्गत प्रेम नगर रोड नंबर 1 के रहने वाले और टाटा मोटर्स के रिटायर्ड कर्मी इंद्रमणि मिश्रा ने अपने दो दामाद एवं अपनी दो बेटियों पर मारपीट कर जबरन घर से निकाल देने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़ित बुजुर्ग ने एसएसपी कोई पत्र देकर शिकायत की है। शिकायत में इंद्रमणि मिश्रा ने बताया कि उनकी चार बेटियां हैं उन्होंने उनकी शादी काफी पहले कर दी है। इनमें से बड़ा दामाद विनोद कुमार चतुर्वेदी एवं तीसरे नंबर के दामाद राजन उपाध्याय उनके घर में ही रह रहे हैं। दोनों ही उनके घर हड़पने के लिए उनके साथ मारपीट करते हैं एवं दुर्व्यवहार भी करते हैं। इंद्रमणि मिश्रा का आरोप है कि उनके रिटायरमेंट के बाद उनका सारा रुपया दोनों दामाद ने हड़प लिया एवं उनकी पत्नी के सारे जेवर भी मारपीट कर छीन लिए। 20 मार्च 2020 को दामाद एवं बेटी की हरकतों से दुखी होने के कारण उनकी पत्नी का भी मृत्यु हो गई। इसके बाद दोनों दामाद ने मिलकर उन्हें और ज्यादा प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इसमें बड़े दामाद विनोद कुमार चतुर्वेदी एवं उसके दो पुत्र अमित कुमार एवं चंदन कुमार भी साथ देने लगे। इनके साथ राजन उपाध्याय एवं दोनों बेटियों ने भी इन्हें प्रताड़ित किया। घर में रहने वाले भाड़ेदार को भी निकाल कर अपने परिचित को उस घर में जगह दे दी। परेशान होकर इंद्रमणि मिश्रा पिछले कुछ दिनों से अपने गांव बिहार से गोपालगंज में रह रहे थे। 17 दिसंबर को जमशेदपुर आने पर उनसे उनके दामाद पोते व बेटियों ने मारपीट की और उनके पास मौजूद सात हजार छीन लिए। अब रिटायर्ड टाटा मोटर्स कर्मी ने एसएसपी से उन्हें वापस घर दिलाए जाने की गुहार लगाई है और दोनों दमाद, बेटियों व पोतों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भिखारी ठाकुर की 133वीं जयंती पर भारत रत्न सम्मान देने की उठी मांग

Sat Dec 19 , 2020
जमशेदपुर : सम्पूर्ण भोजपुरी विकास मंच के तत्वावधान में केबुल टाउन में स्व. भिखारी ठाकुर की 133वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर स्व. भिखारी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सम्पूर्ण भोजपुरी विकास मंच के महामंत्री प्रदीप सिंह भोजपुरिया ने कहा कि बिदेसिया, बेटी- बेचवा, […]

You May Like

फ़िल्मी खबर