स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को सम्मानित किया गया

73

जमशेदपुर : विश्व मे कोरोना का कहर से हर जगह त्राहि त्राहि मचा हुआ था। वंही कोरोना काल में पहली और दूसरी लहर में झारखंड ने बेहतर प्रबंधन किया हैं, कोरोना काल में सीमित संसाधनों में भी कुशल प्रबंधन और बेहतरीन कार्य के बदौलत स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कोरोना कंट्रोल में अपनी भूमिका निभाई हैं।स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता हर छोटी बड़ी चीजों की स्वयं मोनिटरिंग करते रहे और संकट से राज्य को उबारा, उनके मेहनत और कार्यकुशलता के कारण ही आज राज्य में रिकवरी दर 99% के करीब हैं जबकि एक्टिव केस की संख्या 800 के करीब हैं।
इस सभी उपलब्धि के कारण आज आईएमए की वीमेन विंग की चैयरपर्सन डॉ भारती कश्यप ने अमेरिकी डॉक्टर्स की टीम के की तरफ से स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को बेहतर कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया। इस सम्मान को पाने के बाद स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने आईएमए और अमेरिकी डॉक्टर्स के टीम का आभार जताया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्य के सभी चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों समेत हरेक व्यक्ति जो कोरोना संक्रमण के साथ लड़ाई लड़ा हैं, उनका आभार जताया है उन्होंने इस सम्मान को राज्य की जनता को समर्पित किया है। यही नही कहा कि तीसरी आने वाली बीमारी से निपटने के लिए टीम संसाधनों के साथ तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्वर्ण विजेता भारतीय तीरंदाजी टीम के कोच पूर्णिमा महतो को सम्मानित किया गया

Sun Jul 4 , 2021
जमशेदपुर :आज रविवार को कुड़मी विकास समिति के संस्थापक सदस्य स्वर्गीय आर आर महतो की सुपुत्री स्वर्ण पदक विजेता भारतीय महिला तीरंदाजी टीम की कोच श्रीमती पूर्णिमा महतो को उनके आवास में कुड़मी विकास समिति द्वारा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया । इन्होंने अपने कठिन परिश्रम से पूरे विश्व भर […]

You May Like

फ़िल्मी खबर