मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहीद निर्मल महतो की समाधि पर चढ़ाये फूल

4

जमशेदपुर: झारखंड अलग राज्य आंदोलन के अगुवा व झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष रहे शहीद निर्मल महतो की जयंती पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी श्रद्धांजलि अर्पित करने जमशेदपुर पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज का दिन झामुमो कार्यकर्ताओं के लिए उल्लास का दिन है। परंपरा निभाते हुए हर साल लोग यहां समूह और व्यक्तिगत तौर पर भी श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचते हैं। बंगाल और ओडिशा से भी लाेग आते हैं। शहीद निर्मल महतो किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करीब एक घंटे विलंब से जमशेदपुर पहुंचे, जिससे बिष्टुपुर स्थित चमरिया गेस्ट हाउस में निर्मल महतो को श्रद्धांजलि अर्पित करने का कार्यक्रम टाल दिया गया। इसके बावजूद मुख्यमंत्री उलियान में करीब एक घंटे तक रहे। समाधि स्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री ने केक भी काटा, जिसे ईचागढ़ की विधायक सविता महतो व पूर्व उपमुख्यमंत्री सुधीर महतो की पुत्री स्नेहा महतो ने मुख्यमंत्री को खिलाया। इस मौके पर झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन व बन्ना गुप्ता भी साथ रहे।

सीएम के आने से पहले निकल गए सरयू जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने भी निर्मल महतो को श्रद्धांजलि अर्पित की, लेकिन वे मुख्यमंत्री के आने से पहले समाधि स्थल से निकल गए थे। मुख्यमंत्री का विधायक सविता महतो के साथ उनकी पुत्री स्नेहा, सुजया, शिल्पी व श्रुति ने भी स्वागत किया। इस दौरान झामुमो नेता माेहन कर्मकार, राजू गिरि, हिदायतुल्लाह खान समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। निर्मल महतो जी के 70व जन्मजयंती के मौके पर कदमा उलियान समाधिस्थल में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कोल्हान के तमाम मंत्री विधायक मंत्री चंपई सोरेन मंत्री बन्ना गुप्ता, झारखंड विधानसभा के सचेतक मंगल कालिंदी , ईचागढ़ की विधायक का सविता महतो , घाटशिला विधायक रामदास सोरेन, पोटका विधायक संजीव सरदार, बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती ने एवं केंद्रीय जिला के नगर के व्यवसाय मोर्चा छात्र मोर्चा युवा मोर्चा शाखा के तमाम नेतागण तमाम युवा साथी श्रद्धांजलि अर्पित की किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जुबली पार्क गेट के पास शुक्रवार की रात डेढ़ बजे के करीब एक स्टोन लोडेड डीप ट्रेलर पलटा

Sat Dec 26 , 2020
जमशेदपुर: जमशेदपुर में जुबली पार्क गेट के पास शुक्रवार की रात डेढ़ बजे के करीब एक स्टोन लोडेड डीप ट्रेलर पलट गया। गनीमत है कि हादसे के समय वाहनों का आवागमन नहीं हो रहा था। किसी को कोई नुकसान नही हुआ ।घटना में चालक को हल्की चोटें आई है। टेलर […]

You May Like

फ़िल्मी खबर