भरत सिंह फैंस क्लब ने किया जरूरतमंदों के बीच राशन वितरण

46

जमशेदपुर  : भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह समाजसेवी भरत सिंह के निर्देशानुसार भरत सिंह फैंस क्लब ने आज भरत सिंह के साकची कार्यालय से कई गरीब लोगों के बीच मोदी आहार के तहत राशन वितरण किया। जिसकी जानकारी देते हुए भरत सिंह फैंस क्लब के अध्यक्ष मनोज सोनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि झारखंड में विगत कई दिनों से लॉकडाउन लगा हुआ है! जिस कारण फुटपाथ दुकानदारों आदि लोगों के आय का साधन लगभग ठप पड़ गया है! ऐसे में यह अपना तथा अपने परिवार का गुजर-बसर भी बड़ी मुश्किल से कर पा रहे हैं इसलिए आज हम ने इन सभी गरीब लोगों की मदद के लिए भरत सिंह जी के साकची कार्यालय से राशन वितरण किया है! आज के इस वितरण में क्लब के अध्यक्ष मनोज सोनी, शक्ति सिंह, एस.पी. सिंह, राम उदय ठाकुर, रामलाल पासवान, राजेश सिंह, विक्की श्रीवास्तव, मोहम्मद फिरोज आलम, मोइन खान, अमन शर्मा, दीपक सिंह, मोहम्मद इलियास आदि लोगों ने अपनी सेवा दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

झारखंड छात्र मोर्चा ने टिस्को कम्पनी के मानसिकता पर सवाल खड़ा किया है

Thu May 13 , 2021
जमशेदपुर : झारखंड छात्र मोर्चा ने टिस्को कम्पनी के मानसिकता पर सवाल खड़ा किया है जिसका मुख्य कारण ये है कि ग्रेजुएट कॉलेज के नए बिल्डिंग को लेकर पहले भी कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति मोहदय एवं ग्रेजुएट कॉलेज के प्रिंसिपल साथ ही साथ टिस्को कम्पनी के प्रबंधन एवं जमशेदपुर के […]

You May Like

फ़िल्मी खबर