विधायक संजीव सरदार के नेतृत्व में झामुमो कार्यकर्ताओं ने टीएमएच में किया हंगामा

6

जमशेदपुर: पोटका की विधायक संजीव सरदार के नेतृत्व में गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने टाटा मुख्य अस्पताल में जमकर हंगामा किया। झामुमो कार्यकर्ता टाटा मुख्य अस्पताल में इलाज ठीक से नहीं करने का आरोप लगा रहे थे। इसके साथ साथ गरीब मरीज का फीस माफ करने के लिए गुहार लगा रहे थे। इन्हीं मुद्दों को लेकर झामुमो विधायक संजीव सरदार अपने समर्थकों के साथ टाटा मुख्य अस्पताल के महाप्रबंधक से मिलने के लिए समय मांगा । समय नहीं मिलने पर कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया और अस्पताल में अब भी हंगामा जारी हैं। इस दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा के मीडिया प्रभारी विशाल सिंह भी मौजूद थे। समाचार लिखे जाने तक हंगामा चल रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छोटे पंडाल बनाने पर रोक नही लगाए , यह तानाशाही है: अभय सिंह

Thu Oct 1 , 2020
बर्दाश्त नहीं, यह सरकार हिन्दू बिरोधी है – कहा भाजपा नेता अभय सिंह ने जमशेदपुर : काशीडीह दुर्गापूजा मैदान में पंडाल बनाने का काम चल रहा था ,मौके पर पहुची पुलिस ने काम बंद करा दिया । काशीडीह की पंडाल बनने से कोरोना वायरस फैलेगा पर कांग्रेस और जेएमएम की […]

You May Like

फ़िल्मी खबर