कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलसचिव के स्थानांतरण की ख़ुशी में लद्दू वितरण

8

जमशेदपुर : झारखण्ड छात्र मोर्चा के ज़िलाध्यक्ष कृष्णा कुमार कामत के नेतृत्व में जमशेदपुर स्थित एग्रिको गोलचक्कर में कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलसचिव के स्थानांतरण की ख़ुशी में लद्दू वितरण किया गया।
पुर्व में झारखण्ड छात्र मोर्चा के कोल्हान अध्यक्ष अरुण मुर्मु जी ने कुलसचिव के द्वारा निजी स्वार्थ पूर्ण करने के लिए छात्र हित में हो रहे विकास कार्यों को बाधित करने। एवं विश्वविद्यालय में होने वाले कार्यों में अनियमित्ता बरतने से सम्बंधित आवेदन किया था और उनपर कार्यवाही करने की माँग की गई थी। जो आज पूर्ण हो गया।इसलिए मोर्चा इस हर्ष को साझा करते हुए माननीय राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी, माननीय मुख्यमंत्री झारखण्ड सरकार हेमंत सोरेन जी,झारखंड सरकार के माननिय शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो जी, माननिय केंद्रीय अध्यक्ष झारखण्ड छात्र मोर्चा अमित महतो एवं कोल्हान अध्यक्ष झारखण्ड छात्र मोर्चा अरुण मुर्मु जी का बहुत बहुत धन्यवाद और आभार प्रकट करता है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मोर्चा के कोल्हान सचिव पप्पू यादव ,कोल्हान सहसचिव रानू कुमार, जिला अध्यक्ष कृष्णा कुमार कामत,पूर्व अध्यक्ष भीमसेन मुर्मू, पूर्व अध्यक्ष खुशबू लम्बा, सुनी सिंह, बिपिन शुक्ला, अभिषेक सिंह, एम डी गुलाब, अंकिता यादव,एवं सैकड़ो छात्र उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजपा ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन, कहा-शहर में बढ़ रहा अतिक्रमण का मायाजाल

Wed Sep 16 , 2020
पार्टी कार्यालय के नाम पर हो रहा अवैध अतिक्रमण, जिला प्रशासन जांच कर अतिक्रमण मुक्त कराएं: गुंजन यादव जमशेदपुर। हाल के दिनों में जमशेदपुर शहर में सड़क किनारे व प्रमुख स्थानों पर राजनीतिक दलों का अतिक्रमण जोर पकड़ने लगा है। शहर के कई स्थानों में मुख्य सड़कों पर अवैध रूप […]

You May Like

फ़िल्मी खबर