आदिवासी कुड़मि समाज ओर से शहीद निर्मल महतो की 70वीं जयंती मनाई गई

5

जमशेदपुर: 25 दिसंबर को आदिवासी कुड़मि समाज, झारखंड प्रदेश की ओर से झारखंड के मसीहा वीर शहीद निर्मल महतो की 70वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर संगठन की ओर से प्रदेश अध्यक्ष प्रसेनजीत महतो काछिमा के नेतृत्व में चमरिया गेस्ट हाउस, बिष्टुपुर स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया एवं उलियान स्थित समाधि स्थल पर पुष्प-धूप अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया गया। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि निर्मल दा का झारखंड अलग राज्य आंदोलन में अतुलनीय योगदान रहा है। मगर जिनके शहादत के बदौलत झारखंड अलग राज्य बना, उन्हें राजकीय शहीद का दर्जा दिलाने का काम आज तक कोई नहीं किया, जो समस्त झारखंडियों के लिए अत्यंत दु:खदायी है। राज्य सरकार अविलंब इन्हें ‘राजकीय शहीद’ का दर्जा दे, साथ ही 08 अगस्त को ‘शहीद दिवस’ घोषित करे एवं इनकी जीवनी को सरकारी पाठ्यक्रम में शामिल करे। इस अवसर पर मनोज महतो, प्रकाश केटिआर, धिरेंद्रनाथ महतो, रामविलास महतो, दीपक महतो, गणेश महतो, विश्वनाथ महतो, जितेन महतो, प्रकाश महतो, फुदेन महतो, सुनील महतो, आकाश महतो, गणेश हिंदइआ, गउर महतो आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ए बी लाल ने टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह एवं महामंत्री आरके सिंह को बधाई दी

Fri Dec 25 , 2020
जमशेदपुर: टाटा मोटर्स प्रबंधन एवं यूनियन के बीच जेएमसी (ज्वाइंट मैनेजमेंट काउंसिल) की बैठक हुई। यह बैठक जनरल ऑफिस में दोपहर 3:00 बजे से 4:00 बजे तक चली यह एक रूटीन बैठक थी। जिसमें प्रोडक्शन की स्थिति पर चर्चा हुई साथ ही साथ अन्य कार्यों पर भी चर्चा हुई। विशेष […]

You May Like

फ़िल्मी खबर