स्टील स्ट्रिप्स एंड व्हील्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के खिलाफ धरना प्रदर्शन को लेकर झारखंड मजदूर यूनियन की हुई बैठक

जमशेदपुर। स्टील स्ट्रिप्स एंड व्हील्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी गोविंदपुर के द्वारा हो रही मजदूरों की समस्याओं और मजदूरों के साथ हो रहे शोषण, अन्याय के खिलाफ गोविंदपुर वासियों को कंपनी द्वारा नागरिक सुविधा दिलाने के लिए झारखंड मजदूर यूनियन ने मजदूरों के साथ और जनप्रतिनिधियों के साथ टेल्को साउथ गेट में बैठक की गई
विगत दिनों झारखंड मजदूर यूनियन ने मजदूरों को काम पर रखने और लोकल समस्याओं को लेकर कंपनी गेट में धरना प्रदर्शन किया था । कंपनी द्वारा कोई ठोस पहल नहीं करने और मजदूरों को काम पर नहीं रखने के कारण झारखंड मजदूर यूनियन ने 21 नवंबर 2022 को सुबह 6:00 से कंपनी गेट में धरना प्रदर्शन कर गेट जाम करने का निर्णय लिया,आगामी दिनांक को कंपनी गेट पर विशाल धरना प्रदर्शन कर कंपनी का हुड़का जाम किया जाएगा, धरना प्रदर्शन और गेट जाम कार्यक्रम में पूर्व मंत्री दुलाल भुइयाँ जी भी उपस्थित रहेंगे,बैठक में झारखंड मजदूर यूनियन केंद्रीय सचिव राजेश सामंत,छोटा गोविंदपुर मुखिया गिरीवाला देवी,मजदूर यूनियन जिला उपाध्यक्ष अमित दास,मजदूर नेता झारखंड आंदोलनकारी छोटे सरदार,मजदूर नेता राजेश मुंडा,पूर्व मुखिया शिवलाल लोहरा,मजदूर नेत्री पिंकी सिंह, कंचन पासवान, कुणाल सिंह, मनमोहन लोहरा, जीतू सिंह,अर्जुन लहरा, संतोष वर्मा, सूरज बिरवा, बैशाखी देवी, नवमी देवी,रानी देवी, गंगा देवी, मालती देवी, यमुना कुमारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जूनियर नेशनल ईस्ट जोन बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए आज कोलकाता के लिए रवाना होगी झारखंड की टीम

Sun Nov 13 , 2022
जमशेदपुर । 72वी जूनियर ईस्ट जॉन नेशनल चैंपियनशिप के लिए झारखण्ड बास्केटबॉल की टीम कोलकाता के लिए कल रविवार को ट्रेन से रवाना होगीं।एसोसिएसन के पदाधिकारियों मेंअध्यक्ष भरत सिंह,वरीय उपाध्यक्ष शिवशंकर सिंह,विजय सिंह अध्यक्ष ईएसबीए, बलबीर सिंह उपाध्यक्ष ईएसबीए, जी०बी० सिंह,विद्या भारती चिन्मय विद्यालय की प्रचार्या मीना बिलखु , योगेश […]

You May Like

फ़िल्मी खबर