मुस्कान का रक्तदान शिविर 25 को टेल्को रिक्रिएशन क्लब में

जमशेदपुर : शहर की सामाजिक तनाव निवारण संस्था मुस्कान का वार्षिक रक्तदान शिविर 25 मार्च 2022 दिन शुक्रवार को टेल्को रिक्रिएशन क्लब में आयोजित किया गया है। यह शिविर सुबह 8:00 बजे प्रारंभ होकर शाम 4:00 बजे तक चलेगा। संस्था के अध्यक्ष शशि मिश्रा ने बताया कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नही होता है।एक बूंद रक्त जरूरत मंद ब्यक्ति की जान बचाई सकती है। तनाव से ग्रसित हो या मन मे घबराहट, बैचैनी हो तो संस्था मुस्कान के 24 घंटे हेल्पलाइन नम्बर – 8092867918 पर संपर्क कर तनाव से छुटकारा पा सकते है ,जो गोपनीय रखा जाता है।मुस्कान का एकही लक्ष्य सभी तनाव मुक्त रहे ,सभी के चेहरों पर हो मुस्कान।
इसे सफल बनाने में संस्था के संरक्षक अमरेश कुमार सिंह,उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार संयोजक प्रदीप कुमार सिंह, महासचिव काउंसलर बिजेंद्र कुमार, बाबलू चौबे, राजकुमार सिंह, कौशलेश तिवारी, राजेश राय, संजय प्रसाद, लक्ष्मण प्रसाद,योगेश पांडेय आदि सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जेम्को शाहिद भगत चौक में नमन किया

Fri Mar 25 , 2022
जमशेदपुर : भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल के संग आज जिला पदाधिकारियों के समक्ष जेम्को शाहिद भगत चौक पे शाहिद भगत सिंह जी सुख देव जी एवं राजगुरु जी के मूर्तियों पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया गया जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने कहा देश की आजादी […]

You May Like

फ़िल्मी खबर