रांची: झारखण्ड एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष सह भारतीय एथलेटिक्स संघ के कोषाध्यक्ष डॉ0 मधुकांत पाठक को भारतीय एथलेटिक्स संघ ने आगामी 2021 -22 सत्र के लिए अंतरराष्ट्रीय/राष्ट्रीय अल्ट्रा रनिंग के तकनीकी आयोजन एवम् रूल्स एंड रेगुलेशन समिति में चयन समिति का सदस्य मनोनीत किया है।
इस उपलब्धि पर जे. ए. ए. सचिव सी0डी0 सिंह, कोषाध्यक्ष आशीष झा, सीओओ शिव कुमार पांडे, संघ के एसोसिएट उपाध्यक्ष डॉ प्रभात शंकर, संघ के कार्यपालक सचिव प्रभाकर वर्मा, सिकंदर महतो , साई कोच विनोद सिंह, आर आर मिश्रा, आर पी गुप्ता,आलोक कुमार,संजय त्रिपाठी,जी नारायण, किरण रानी नायक, अशोक कुमार,रामानंद खंडित,सुखेर भगत, फादर रामू , योगेश यादव,प्रभात रंजन तिवारी, शशांक भूषण सिंह,अरविंद कुमार, आशू भाटिया, शैलेश कुमार, अजय नायक, संजय घोष, वरुण कुमार, राकेश सिंह, रणवीर सिंह,अजीत साहू, स्वेत प्रशांत, बंधन टोप्पो, नीरज रॉय, रविन्द्र मुर्मू, सरोज यादव, खेल शिक्षक श्याम कुमार शर्मा समेत संघ के पदाधिकारीयो , राज्य के खेल प्रेमियों ने बधाई दी।
डॉ मधुकांत पाठक बने अंतरराष्ट्रीय-राष्ट्रीय अल्ट्रा रनिंग तकनीकी आयोजन एवं नियम विनियम समिति के सदस्य
