नक्सली अनल व असीम पर अब एक-एक करोड़ का इनाम

5

रांची:– राज्य के इनामी चार नक्सलियों पर इनाम की राशि बढ़ा दी गई है। इसपर भी मुख्यमंत्री ने मुहर लगा दी है। भाकपा माओवादियों के स्पेशल एरिया कमेटी सदस्य असीम मंडल उर्फ आकाश उर्फ तिमिर तथा अनल उर्फ तूफान उर्फ पतिराम मांझी उर्फ पतिराम मरांडी उर्फ रमेश अब सेंट्रल कमेटी सदस्य बन गया है। इनपर सरकार ने एक-एक करोड़ का इनाम रखा है।

असीम मंडल पश्चिम बंगाल के पश्चिम मिदनापुर जिले के चंद्रकोणा थाना क्षेत्र के उत्तर फुलचक का रहने वाला है। वहीं, अनल गिरिडीह जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र के झरहाबाले का निवासी है। ज्ञात हो कि पिछले दिनों सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल के तिरुलडीह थाना क्षेत्र स्थित कुकड़ू हाट में सरेआम हुई पुलिस के पांच जवानों की हत्या की साजिश में भी अनल शामिल था।

 
इसी तरह दो अन्य नक्सलियों पर भी घोषित इनाम की राशि बढ़ी है। इनमें 15 लाख के इनामी रिजनल कमेटी सदस्य मोछू उर्फ मेहनत उर्फ विभीषण उर्फ कुंबा मुर्मू स्पेशल एरिया कमेटी (सैक) सदस्य बना है, जिसपर सरकार ने 25 लाख रुपये का इनाम रखा है। दस लाख के इनामी भाकपा माओवादियों के जोनल कमेटी सदस्य अमित मुंडा उर्फ सुखलाल मुंडा उर्फ चुक्का मुंडा अब रिजनल कमेटी सदस्य बन गया है।

उसपर सरकार ने 15 लाख रुपये का इनाम रखा है। मोछू धनबाद के बरवाअडडा स्थित घोड़ाबंधा का रहने वाला है। जबकि, अमित मुंडा रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र के तमराना का रहने वाला है।

16 नए नक्सलियों पर सरकार ने की इनाम की घोषणा

राज्य के 16 नए नक्सलियों पर सरकार ने इनाम की घोषणा कर दी है। पुलिस मुख्यालय के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री ने भी मुहर लगा दी है। इसके बाद गृह विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है।

ज्ञात हो कि राज्य में पहले से 187 नक्सलियों पर इनाम घोषित है। अब 16 नए नक्सलियों पर इनाम घोषित हो जाने से झारखंड पुलिस के लिए इनामी नक्सलियों की संख्या 203 हो गई है। इसके साथ ही कुछ पहले से इनामी घोषित चार नक्सलियों पर घोषित इनाम की राशि बढ़ाई गई है।

ये हैं 16 नए इनामी नक्सली

भाकपा माओवादी

– उमेश यादव उर्फ विमल यादव उर्फ राधेश्याम यादव, जहानाबाद : (भाकपा माओवादी का स्पेशल एरिया कमेटी सदस्य) – 25 लाख

– कुंदन खेरवार, मनिका, लातेहार। (सब जोनल कमांडर) – पांच लाख

– मनीष यादव उर्फ मनीष जी , चक्रबंधा, गया बिहार। (सब जोनल कमांडर) – पांच लाख।

– श्याम सिंकू उर्फ चमाई पिंगुआ, चाईबासा। – एक लाख

– कजेश गंझू, चंदवा, लातेहार। – दो लाख।

– प्रकाश महतो उर्फ अतुल उर्फ पिंटू महतो, गोमिया। – एक लाख

– सुखलाल बिरजिया उर्फ अकेला, गारू, लातेहार। – एक लाख

– दिनेश नगेशिया उर्फ दिनेश्वर नगेशिया, बगड़ू, लोहरदगा। – एक लाख

– अमृत उर्फ अमृत जी उर्फ महरंग जी उर्फ संतु सिंह, हेरहंज, लातेहार। – एक लाख

– माधव उर्फ माधव भ्रत : पिता डेवले उर्फ डेवली भगत, चैनपुर, गुमला। – एक लाख

– ब्रजेश मांझी उर्फ बेगुला, गोमिया। – एक लाख

– बिरसा मांझी, बोकारो- एक लाख

– पिंटू महतो उर्फ पिंटू मांझी, झुमरा पहाड़, बोकारो। – एक लाख

पीएलएफआइ के उग्रवादी

– ओझा पाहन : पिता भौसा पाहन, कामडारा, गुमला। – एक लाख

– बातो तोपनो, कामडारा, गुमला। – एक लाख

जेजेएमपी –

– गणेश लोहरा, पांकी, पलामू।

– एक लाख।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिव शिष्य हरीन्द्रानंद फाउंडेशन मधुबनी द्वारा बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में बाढ़ राहत सामग्री का वितरण व मेडिकल केम्प लगया गया

Tue Jul 23 , 2019
पटना :- बेनीपट्टी प्रखंड के पाली के खीरी पोखरा में शिव शिष्य हरीन्द्रानंद फाउंडेशन के तत्वाधान में मधुबनी के समाजसेवी मुकेश पंजियार, विजय रमन व मिथिला स्टूडेंट यूनियन के द्वारा संयुक्त रूप से बाढ़ राहत सामग्री वितरण के साथ -साथ मेडिकल केम्प लगाया गया।मेडिकल केम्प में सैकड़ो के संख्या में […]

You May Like

फ़िल्मी खबर