जमशेदपुर । परसुडीह थाना अंतर्गत जुगसलाई सह गोलमुरी प्रखंड सह अंचल कार्यालय के बाहर उत्तरी करंडी के मुखिया सिनी सोरेन का धरना तीसरे भई जारी रहा। सीओ अमित कुमार श्रीवास्तव के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना का तीसरा दिन पूरा होने पर भी सरकारी अधिकारी एवं जिला प्रशासन चुप्पी साधे बैठे हैं। गौरतलब है कि उत्तरी करंडी के चंपा रोड पर वर्ष 2019 में सरकारी जमीन 0.26 एकड़ जिसका चिन्हित पूर्व के सीओ ने पंचायत भवन बनाने के लिए चिन्हित कर मुखिया सिनी सोरेन को पंचायत भवन बनाने का आश्वासन दिया था। जिसे आज भू-माफियाओं की दबंगई एवं सरकारी अधिकारी की मिलीभगत से उस जमीन पर धड़ल्ले से निर्माण कार्य किया जा रहा है। महिला मुखिया सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रही है। वही संज्ञान लेने पहुंची जमशेदपुर प्रखंड प्रमुख पानी सोरेन ने मुखिया सिनी सोरेन से बातचीत कर जायजा लिया। वही प्रखंड प्रमुख पानी सोरेन ने कहा कि जनता का चुना हुआ महिला प्रतिनिधि का आज दुर्भाग्य है कि जमीन पर बैठकर सरकार के विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने के लिए संघर्ष कर रही है। कई बार इस निर्माण कार्य को रोकने के लिए महिला मुखिया सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं। जिस जमीन पर पंचायत भवन बनने से क्षेत्र के लोगों का विकास होगा कई समस्याओं का समाधान होगा वैसे चिन्हित जगह को भूमाफियाओं ने कब्जा कर निर्माण कार्य करवा रहे हैं और सरकारी अधिकारी मौन धारण कर चुप्पी साधे हुए हैं।
वही उत्तरी करंडी के मुखिया सिनी सोरेन ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जिस सरकारी जमीन को पूर्व के सी ओ नें पंचायत भवन बनने का चिन्हित किया था उस जमीन पर निर्माण कार्य कैसे चल रहा है पूरी तरह से मिलीभगत वर्तमान सीओ एवं सरकारी अधिकारी के मिलीभगत से भू माफियाओं को आवंटित कर धड़ल्ले से निर्माण कार्य जारी है।
करंडी की मुखिया सिनी सोरेन के अनिश्चितकालीन धरना का तीसरा दिन पूरा, सरकारी अधिकारी एवं जिला प्रशासन चुप्पी साधे बैठे
