प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर द्वारा कोरोना से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया

105

जमशेदपुर: प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर द्वारा कोरोना से बचाव के लिए आज मंगलवार को जागरूकता अभियान चलाया गया। प्रेस क्लब द्वारा अभियान की शुरुआत दुर्गा पूजा के अवसर पर ही कि गयी थी। धनतेरस के अवसर पर बाजारों में बढ़ती भीड़ के मद्देनजर प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर की टीम ने साकची बाजार में लोगों को मास्क बांटने के साथ ही आमजनों से जिम्मेदारी पूर्ण रवैया अपनाने की गुजारिश की। तीसरी लहर की आशंका और कोरोना के बढ़ते आंकड़ों को देखते हुए प्रेस क्लब इस अभियान को आगे भी जारी रखेगा। इस सम्बंध में प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर ने शहर के विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से भी सहयोग की अपील की है। प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रशांत सिंह पुतुल ने शहरवासियों से अपील की है कि वो कोरोना से बचाव में लापरवाही ना करें। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, मास्क पहनें, तथा वैक्सीन अवश्य लें। प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर आप सब के सुखमय जीवन की कामना करता है, स्वस्थ्य रहें, सुरक्षित रहें। अपने तथा अपने परिजनों के साथ त्योहारों का आनंद लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजपा नेता विकास सिंह ने धनतेरस के पावन दिन और जन्मदिन में व्हीलचेयर तोहफे के रूप में दिया

Tue Nov 2 , 2021
जमशेदपुर:मानगों का रहने वाला 10 वर्षीय यश ना चल सकता है ना बोल सकता हैं यश के पिता छबीलाल प्राइवेट कार चालाक है। यश के परिजनों ने भाजपा नेता विकास सिंह से यश के लिए व्हील चेयर की मांग की थी। विकास सिंह ने धनतेरस के पावन दिन और यध […]

You May Like

फ़िल्मी खबर