प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर का सोसाइटी रजिस्ट्रेशन एक्ट में हुआ निबंधन, गठन के 15 दिनों के अंदर मिली बड़ी कामयाबी

3

जमशेदपुर : प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर रजिस्टर्ड संस्था में तब्दील हो गया। झारखंड सरकार के निबंधन विभाग द्वारा सोसाइटीज रजिस्ट्रेशन एक्ट XXI,1860 के तहत प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर का रजिस्ट्रेशन कर लिया गया है। क्लब का निबंधन संख्या 197/2021-2022 है। मालूम हो कि पिछले दिनों प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर का पुनर्गठन करते हुए नयी कमेटी का गठन किया गया। जिसमें प्रशांत सिंह अध्यक्ष एवं अंजनी पांडेय महासचिव बनाये ए। अध्यक्ष एवं महासचिव ने आज संयुक्त रूप से कहा प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर पत्रकार बिरादरी के हितों के लिए अनेक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम निर्धारित किये हैं। सोसाइटीज रजिस्ट्रेशन एक्ट के तहत निबंधित बायोलॉज के तहत यह संस्था काम करेगी और अपने कार्यकाल में पूरी पारदर्शिता के साथ सबके एजेंडे को लागू करेगी। साकची में उपायुक्त कार्यालय के निकट गोलचक्कर के किनारे विधिवत क्लब का कार्यालय काम करेगा। मालूम हो कि प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर का गठन हुआ था। इसके बाद से क्लब के निबंधन की बात चल रही थी। पहली बार क्लब का सोसायटीज एक्ट में निबंधन हुआ है।

पिछले आठ वर्षों से ढुलमुल तरीके चल रहे क्लब को नई दिशा मिली

पिछले आठ वर्षों के ढुलमुल तरीके से चल रहे प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर को नए अध्यक्ष प्रशांत सिंह और उनकी टीम ने नई दिशा दी है। प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर पर जिम्मेदारी बढ़ गई है। निबंधन के बाद शहर के पत्रकारों की भी क्लब से उम्मीदें बढ़ गई है। खास तौर से पत्रकारों के स्वास्थ्य बीमा समेत अनेक सुविधाओं के लिेए जर्नलिस्टों को मजबूत मंच दिखाई देने लगा है। संस्था के पहले अध्यक्ष ब्रजेश सिंह हुआ करते थे। उस समय प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं महसूस हुई थी। लेकिन इसके बाद बी श्रीनिवास के अध्यक्ष बनते ही पत्रकारों की उम्मीद बढ़ गई । लेकिन पिछले आठ वर्षों तक प्रेस क्लब पर आसीन रहते हुए क्लब ने कोई उल्लेखनीय कार्य नहीं किया। इसी बीच 31 अगस्त को क्लब का कार्यकाल भी समाप्त हो गया। इसके बाद क्लब के सदस्यों ने एकमत से प्रशांत सिंह को क्लब का नया अध्यक्ष चुन लिया। प्रशांत सिंह ने सबसे पहले जिले के पत्रकारों से बातें की और इसके बाद नई कमेटी गठन कर लिया। साथ ही कमेटी को सोसायटीज एक्ट में रजिस्ट्रेशन का पहला लक्ष्य तय किया गया। संस्थागत स्वरूप कायम करने की दिशा में संवैधानिक आवश्यकता पूरी करने के बाद अपनी प्रतिबद्धता दिखाते हुए प्रशांत सिंह एवं अंजनी पांडेय ने कहा कि प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर पत्रकारों के हितों का निर्विवाद मंच और उनकी आवाज़ बनेगा। पत्रकारों और उनपर आश्रित परिजनों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना और उनका जीवन बीमा कराना उनका अगला प्रमुख प्रयास होगा। उन्होंने सभी पत्रकार साथियों को एकजुट होकर मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया। इतना ही नहीं नाराज पत्रकारों को भी क्लब से जुड़कर नई कमेटी को मार्गदर्शन का अनुरोध किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पंचायत और निकाय चुनावों के लिए कुणाल, राजकुमार, दिनेश और अभय को जिम्मेदारी देने का सुझाव

Tue Sep 14 , 2021
अंकित आनंद ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्रियों को किया ट्वीट. सरकार दलीय आधार पर पंचायत चुनाव कराने से डर रही, भाजपा अपने समर्थित प्रत्याशियों को तैयार करे -अंकित   जमशेदपुर:झारखंड में लगातार पंचायतों को मिल रहे एक्सटेंशन और सरकार द्वारा दलीय आधार पर पंचायत और निकाय […]

You May Like

फ़िल्मी खबर