रघुवर दास बने दूसरी बार भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बधाई देने वाले कार्यकर्ताओं का लगा तांता

37

भाजपा ने एक मजदूर को मुख्यसेवक एवं राष्ट्रीय स्तर पर कार्य करने का अवसर दिया: रघुवर दास

जमशेदपुर : जमशेदपुर शनिवार को भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का दायित्व दिया है। शनिवार को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कमिटी की घोषणा की। घोषणा होते ही सोशल मीडिया पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार करते हुए रघुवर दास के संग फ़ोटो लगाकर शुभकामनाएं दी। वहीं, संध्याकाल में एग्रिको स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं व पुष्पगुच्छ से पूर्व सीएम को मिले दायित्व पर बधाई व शुभकामनाएं दी। इस दौरान पूरा क्षेत्र भाजपा जिंदाबाद, रघुवर दास जिंदाबाद के नारों से गुंजायमान रहा।
मीडिया से बात करते हुए पूर्व सीएम रघुवर दास ने मिले दायित्व हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, संगठन महामंत्री बीएल संतोष समेत सभी बड़े नेताओं के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने एक साधारण कार्यकर्ता को राज्य के मुख्यसेवक बनाने के साथ राष्ट्रीय स्तर पर दायित्व प्रदान किया है। उन्होंने जमशेदपुर के कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।
इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेतागण, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्षों के संग मंडल कार्यकर्ता उपस्थित थे।

रघुवर दास : एक संक्षिप्त परिचय
नाम : रघुवर दास
शिक्षा : बीएससी, एलएलबी।
पेशा : समाजसेवा / राजनीति।

राजनीतिक दायित्व :
1. जमशेदपुर के सीतारामडेरा, भाजपा का मंडल अध्यक्ष।
2. जमशेदपुर महानगर भाजपा में जिला भाजपा महामंत्री, उपाध्यक्ष।
3. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष (जुलाई 2004 से मई 2005 तक और 19 जनवरी 2009 से 25 सितंबर 2010 तक)।
4. राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (16 अगस्त 2014 से 27 दिसंबर 2014 तक )।दूसरी बार 26 सितम्बर 2020 से छात्र जीवन से
सक्रिय राजनीति को सेवा का माध्यम बनाया। छात्र संघर्ष समिति में संयोजक की भूमिका निभाते हुए जमशेदपुर में विश्व विद्यालय की स्थापना के लिए आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभायी। लोक नायक जयप्रकाश नारायण के संपूर्ण क्रांति आंदोलन में जमशेदपुर के युवा एवं छात्रों को संगठित किया। फलत: प्रशासन द्वारा गिरफ्तार कर गया जेल में रखा गया। श्रीमती इंदिरा गांधी द्वारा देश में लगाये गये आपातकाल का विरोध के फलस्वरूप प्रशासन द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। 1977 में जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण और 1980 में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना के साथ सक्रिय राजनीति की शुरूआत। पार्टी के मुंबई में हुए प्रथम राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल हुए।

प्रशासनिक दायित्व :
1. 15 नवंबर 17 मार्च 2003 तक श्रम एवं नियोजन मंत्री, झारखंड सरकार।
2. मार्च 2003 से 14 जुलाई 2004 तक भवन निर्माण मंत्री, झारखंड सरकार।
3. 12 मार्च 2005 से 14 सितंबर 2006 तक वित्त वाणिज्य एवं नगर विकास मंत्री, झारखंड सरकार।
4. 30 दिसंबर 2009 से 30 मई 2010 तक उप मुख्यमंत्री एवं संसदीय कार्य मंत्री, झारखंड सरकार।
5. 28 दिसंबर 2014 से 28 दिसंबर 2019 तक मुख्यमंत्री, झारखंड सरकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बीजेपी पालीगंज के नूरचक गाँव में सभा ,<br>पार्टी उमीदवार को हरहाल में जिताना है- जोगी

Sun Sep 27 , 2020
जमशेदपुर/ बिहार – भारतीय जनता पार्टी पालीगंज पूर्वी मंडल के नूरचक गाँव में नारायण कुमार मंडल अध्यक्ष के अध्यक्षता में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें प्रदेश कार्यकारणी सदस्य जनार्दन शर्मा उर्फ जोगी ने अपने संबोधन में कहा कि सबको एक जुटता का परिचय आनेवाला चुनाव में दिखाना है और […]

You May Like

फ़िल्मी खबर