गोविंदपुर स्टेशन निर्माण समिति के संस्थापक अध्यक्ष शालदेव शाह का निधन

174

जमशेदपुर : गोविन्दपुर स्टेशन निर्माण समिति के संस्थापक अध्यक्ष शालदेव शाह उम्र 83 वर्ष का आज दिन बुधवार के दोपहर करीब 2 बजे उनके आवास छोटागोविंदपुर में हार्ट अटैक आया, आनन फानन में उनके परिवार के लोगो ने टाटा मोटर्स अस्पताल पहुचाया जंहा जांच के बाद चिकित्सको ने मौत की पुष्टि की ।
बताया जाता है कि शालदेव साह विगत कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे ।
गोविन्दपुर स्टेशन (हॉल्ट) निर्माण समिति के संस्थापक अध्यक्ष के नाते इनका गोविन्दपुर स्टेशन ( हॉल्ट) निर्माण में अहम योगदान रहा। वर्षो संघर्ष के बाद आखिरकर गोविन्दपुर स्टेशन (हॉल्ट) की 23 फरवरी 2010 वर्ष में घोषणा हुई थी।
जिला परिषद सदस्य सुनीता साह के ससुर शालदेव साह वर्षो महात्मा गांधी के विचारों से प्रेरित होकर गांधी विचार मंच की स्थापना की थी।अपने प्रारम्भिक काल से ही समाजसेवा से जुड़े रहे।
शालदेव साह के निधन की खबर आग की तरह फैल गई जंहा उनके शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई।
शालदेव साह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए है। आज इनका दाह संस्कार पार्वती घाट पर किया गया जंहा भारी संख्या में लोग जुटे हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई

Fri Sep 25 , 2020
जमशेदपुर : भाजपा सीतारामडेरा मंडल के तत्वाधान में भारतीय जनसंघ के संस्थापक, एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आशीष किशोर संघ में श्रद्धा सुमन अर्पित कर सहृदय नमन किया । जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर के जिला अध्यक्ष गुंजन यादव , […]

You May Like

फ़िल्मी खबर