टाटा मोटर्स में 182वां संस्थापक दिवस मनाया गया

6
टाटा मोटर्स परिसर में पहुंचे रतन टाटा और एन चंद्र शेखरन व टीवी नरेंद्रन
रतन टाटा और एन चंद्रशेखरन को वाह निर्माण के बारे में जानकारी देते हुए पदाधिकारी।

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स में 182वां संस्थापक दिवस मनाया गया। बुधवार को कंपनी परिसर स्थित जेएन टाटा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इसकी शुरूआत टाटा संस के चेयरमैन एमेरिटस रतन टाटा और टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी नसरवानजी टाटा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के साथ की। इसके बाद टाटा मोटर्स के प्लांट हेड विशाल बादशाह समेत, मानस मिश्रा, यूनियन अध्यक्ष गुरमीत सिंह, महामंत्री आर के सिंह अन्य वरीय अधिकारियों संग पुष्पांजलि अर्पित की। उसके बाद विशाल बादशाह ने रतन टाटा व एन. चंद्रशेखरन की अगुवाई की तथा कंपनी के विकास की कहानी बताई। कमर्शियल व्हीकल्स की नई रेंज गाड़ियों के बारें में बताया गया। नए मॉडल की गाड़ियां दिखाने से लेकर उसके बारे में विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक टीवी नरेंद्रन भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विद्या भारती चिन्मया विद्यालय में जमशेद जी की प्रतिमा स्थापित की गई

Thu Mar 4 , 2021
जमशेदपुर :विद्या भारती चिन्मय विद्यालय टेल्को में जे एन टाटा की 182 वीं जयंती के पुण्य अवसर पर विद्या भारती चिन्मय विद्यालय के परिसर में जमशेत जी नसरवान जी की प्रतिमा स्थापित की गई। विशाल बादशाह और श्रीमती निधि बादशाह, प्लांट हेड टाटा मोटर्स ने नवनिर्मित प्रतिमा का अनावरण‌ करके […]

You May Like

फ़िल्मी खबर