जमशेदपुर :देश के आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के पावन उपलक्ष्य पर आज सोमवार को भाजयुमो जमशेदपुर महानगर जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल के नेतृत्व में और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास , जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो व जिलाध्यक्ष गुंजन यादव की गरिमामयी उपस्थिति में युवाओं ने संकल्प यात्रा जमशेदपुर स्थित मोदी पार्क से साकची गोलचक्कर तक निकाला गया।
आज के इस युवा संकल्प यात्रा में विशेष रूप से प्रदेश कोषाध्यक्ष सह कार्यक्रम प्रभारी अनुराग जयसवाल , पूर्व जिलाध्यक्ष सह धनबाद प्रभारी श्री अभय सिंह , रामबाबू तिवारी एवं दिनेश कुमार तथा काफी संख्या में भाजयुमो के ऊर्जावान युवा कार्यकर्ता शामिल हुए।
आजादी का 75 वां अमृत महोत्सव युवा संकल्प यात्रा सम्पन्न हुआ
