पेड़ है तो कल है” के तहत प्रथम पौधरोपण कार्यक्रम की शुरुआत

36

जमशेदपुर : नवभारत सेवा शक्ति सामाजिक संस्था की ओर से चलाये गए अभियान “पेड़ है तो कल है” के तहत प्रथम पौधारोपण कार्यक्रम की शुरुआत आज संस्था के सदस्य सोंनु लाल रजक के नेतृत्व में कदमा मंदिर पथ पार्क से किया गया।
संस्था के संरक्षक शैलेश गुप जी ने कहा कि पेड़ो का संरक्षण हमारे भविष्य का संरक्षण है उन्होंने बताया कि संस्था जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों में पौधरोपण करेगी।
अध्यक्ष सूरज प्रकाश जी ने बताया की देश के प्रत्येक व्यक्ति अगर वृक्षों को बचाने और पौधरोपण करने की पहल करे तो हमारे देश में प्राकृतिक परिवर्तन देखने को जरूर मिलेगा। क्योंकि वृक्ष ही हैं, जो बारिश को धरती पर लाने में मदद करते हैं। इतना ही नहीं ये वृक्ष प्रत्येक व्यक्ति को प्राण वायु देने में भी सहायक होते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया की सहायता से जमशेदपुर के सभी युवाओं को इस पहल से जुड़ने के लिये आग्रह भी किया है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नेता धर्मेन्द्र सिंह , शंकर रेड्डी,प्रकाश बरुआ संस्था के अध्यक्ष सूरज प्रकाश सौरव चौधरी, राज सिंह चंदन भारती, सुमित चंद्र पोद्दार, सोनू रजक,सनी राजपूत,और सभी सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आत्मनिर्भर और स्वाभिमान भारत के जनक जेआरडी टाटा को एनटीटीएफ ने किया याद

Wed Jul 29 , 2020
जमशेदपुर : स्वदेशी स्वाभिमान और आत्मनिर्भर भारत के शिल्पकार थे भारत रत्न जे आर डी टाटा। यह बात आज NTTF प्रांगण में एविएशन के जनक माने जाने वाले महान उद्योगपति दूरदर्शी सोच के धनी जे आर डी टाटा को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए व्यक्त किया। आज उनकी 116वीं जयंती के […]

You May Like

फ़िल्मी खबर