रघुवर नगर में हुए घटना से बस्तीवासी आक्रोशित, भाजपा ने दिया तीन दिन का समय

7

जमशेदपुर: बर्मामाइंस स्थित रघुवर नगर में राजनीतिक दल के उपद्रवी कार्यकर्ताओं द्वारा किये गए ओछी कृत्य पर स्थानीय निवासियों में रोष व्याप्त है। मंगलवार शाम भाजपा बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष दीपक झा के नेतृत्व में बस्तियों के प्रमुख निवासियों की बैठक हनुमान मंदिर परिसर में सम्पन्न हुई। बैठक में बस्तीवासियों ने रघुवर दास के नाम वाले बोर्ड एवं शिलापट्ट पर काला पेंट करने व पत्थरबाजी की घटना को काफी निंदनीय व बस्तियों का अपमान बताया। भाजपा नेता रामबाबू तिवारी ने कहा कि इस बस्ती के सौंदर्यीकरण और इसके विकास में भाजपा और बस्ती के लोगों का कई वर्षों का संघर्ष है। रघुवर नगर और बस्तीवासियों के सम्मान में मरते दम तक संघर्ष करूंगा।
भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि ऐसी कृत्य स्वस्थ लोकतंत्र में कभी स्वीकार नहीं किया जा सकता है। रघुवर नगर का नाम बसती के लोगों ने अपने नेता के सम्मान में रखा है। नेता बनने और प्रसिद्धि की चाह में कुछ असामाजिक तत्व रघुवर नगर की सुंदरता को देखना नहीं चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को दोषियों पर कार्रवाई हेतु तीन दिन का समय दिया गया। तीन दिन पश्चात पार्टी प्रशासन के वरीय पदाधिकारियों से मिलकर हस्तक्षेप की मांग करेगी।
इस दौरान चन्द्रशेखर मिश्रा, संजीव सिंह, मिथिलेश सिंह यादव, भूपेंद्र सिंह, खेमलाल चौधरी, पप्पू सिंह, बबुआ सिंह, राकेश सिंह, मंजीत सिंह, प्रेम झा, अमरजीत सिंह राजा, बिनोद सिंह, संतोष ठाकुर, ध्रुव मिश्रा, सुरेश शर्मा, अजय सिंह, पप्पू मिश्रा, मिट्ठू चौधरी, रितेश झा, बिनोद झा, सत्येंद्र रजक, विराट कुमार समेत सैकड़ो बस्तीवासी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सांसद विद्युत वरण महतो रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सुनीत शर्मा से मुलाकात कर अपने संसदीय क्षेत्र के रेलवे के प्रमुख मांगों पर चर्चा की

Tue Feb 9 , 2021
जमशेदपुर: सांसद विद्युत वरण महतो ने आज रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सुनीत शर्मा से मुलाकात कर अपने संसदीय क्षेत्र के रेलवे के प्रमुख मांगों पर चर्चा की । चर्चा के दौरान सांसद ने सर्वप्रथम टाटा से बक्सर तक सीधी रेल सेवा की माँग की और कहा इस मामले का वे […]

You May Like

फ़िल्मी खबर