जमशेदपुर: जमशेदपुर में धोखादरी का मामला बढ़ता जा रहा है।गोलमुरी पुलिस लाइन के पास पुलिसकर्मी बनकर बाइक सवार दो बदमाशों ने रविवार को गोलमुरी रामदेव बागान निवासी सर्वजीत सिंह की पत्नी मनजीत कौर से उनके आभूषण उड़ा लिए। इस संबंध में मनजीत कौर के बयान पर अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया हैै। मिली जानकारी के अनुसार मनजीत कौर पैदल ही अपने घर रामदेव बागान की ओर जा रही थी। इसी बीच एक मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति पहुंचे। उन्होंने उन्हें रोका और कहा कि मालूम नहीं है कि हम पुलिस वाले हैं गहने पहनकर घूमना मना है। छिनतई की वारदातें हो रही हैं। बदमाशों ने उनसे कहा कि गहने उन्हें उतार कर दे दे, ताकि वह सुरक्षित उन्हें लौटा सकें। बदमाशों की बातों में महिला आ गई। इसके बाद बाइक सवार लोगों ने उन्हें एक कागज दिया, जिस पर महिला ने अपने गहने उतार कर दे दिए। उसके बदले में उनके द्वारा मनजीत कौर को एक दूसरी कागज की पोटली थमा दी गई। उन्हें बताया गया कि इन्हें सीधे घर ले जाकर खोलें। घर में कागज की पोटली खोलने पर उन्हें नकली जेवरात मिले। इसके बाद महिला ने इसकी सूचना थाने में दी। इधर शिकायत मिलने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
Next Post
मजदूर नेता गोपेश्वर लाल की 99 वी जयंती के अवसर पर 300 लोगों ने किया रक्तदान
Mon Dec 21 , 2020
जमशेदपुर : मजदूर नेता स्वर्गीय गोपेश्वर लाल दास की 99 जयंती के अवसर पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की ओर से पहली बार टेल्को लेबर ब्यूरो यूनियन कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन बड़े ही भव्य तरीके से किया गया है। सुबह 11:00 बजे तक […]
