जमशेदपुर । विद्या भारती चिन्मय विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती मीना विल्खू के प्रस्ताव व पहल से ब्रह्माश्रम वृद्धाश्रम में शनिवार की सुबह कंबल वितरण किया गया। विद्यालय सदस्यों ने आश्रम वासियों से मिलकर उन्हें कंबल भेंट किया, जिसके उपरांत आश्रम वासियों के चेहरे पर प्रसन्नता व संतोष के भाव दिखे।
विद्यालय प्राचार्या के अनुसार मनुष्य, मनुष्य की आवश्यकता पूर्ति का माध्यम मात्र है और इस प्रकार की सेवाओं में यथासमय स्वैच्छिक संलग्नता ही वास्तविक मानवता है।
विद्या भारती चिन्मय विद्यालय ने ब्रह्माश्रम वृद्धाश्रम में कंबल वितरण किया
