85 वर्षीय बुजुर्ग जगबल्ली सिंह को पूर्व विधायक कुणाल षड़ंगी ने सौंपा व्हीलचेयर

5

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम के डिमना रोड अंतर्गत न्यू सुभाष कॉलोनी रोड निवासी जगबल्ली सिंह उम्र 85 वर्ष है । हाथ व पैर काम करना बंद कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक उनका अब अपने पैरो के बल चलना मुश्किल है, इससे उनकी जीवन अत्यंत कष्टप्रद बन चुकी थी। स्थानीय भाजपा नेता विकास सिंह के आग्रह पर आज शाम को पूर्व विधायक कुणाल षंडगी ने वल्लभ यूथ ऑर्गनाइज़ेशन (VOU) के सहयोग से जगबल्ली सिंह को व्हील चेयर सौंपा। व्हीलचेयर से उनकी अत्यंत चुनौतीपूर्ण ज़िंदगी में थोड़ी आसानी होगी।

पूर्व विधायक कुणाल षड़ंगी ने कहा कि जगबल्ली सिंह कई दिनों से घर से नहीं निकल पा रहे हैं और एक व्हीलचेयर से उनके परिवारवालों को थोड़ी सुविधा होगी। मेरे दोस्त कलकत्ता निवासी भरत साह जी के सौजन्य से आज बल्लभ यूथ ऑर्गेनाइज़ेशन ने यह पुण्य काम किया है। विदित हो कि पूर्व विधायक के निवेदन पर वल्लभ यूथ ऑर्गनाइजेशन ने व्हील चेयर मुहैया कराने में प्रतिबद्धता दिखाई। मौके पर वल्लभ यूथ ऑर्गनाइज़ेशन की ओर से राजू साह उपस्थित हुए। साथ में भाजपा नेता विकास सिंह समेत कई युवा सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नववर्ष मिलन समारोह एवं लिट्टी पार्टी का आयोजन

Tue Jan 12 , 2021
जमशेदपुर: जमशेदपुर छत्तीसगढ़ी एकता साहू परिवार की ओर से नववर्ष मिलन समारोह एवं लिट्टी पार्टी का आयोजन भालूबासा शीतला भवन में किया गया। जिसमे वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित भी किया गया। साथ ही कोरोना काल में सहयोग करने वाले सहयोगियो को भी सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप […]

You May Like

फ़िल्मी खबर