आदिवासियों को अलग पहचान मिलेगी : मंगल कालिंदी

10

जमशेदपुर:झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय समिति के दिशा निर्देश पर आज जुगसलाई विधायक माननीय मंगल कालिंदी के नेतृत्व में परसुडीह सिद्धू- कान्हू चौक पर झारखंड राज्य सरकार द्वारा विधानसभा में सरना धर्म कोड को पारित कर केंद्र में भेजने के खुशी में कार्यक्रम आयोजित कर लोगों के बीच खुशी का इजहार करते हुए लड्डू का वितरण किया गया और सिद्धू-कान्हू की प्रतिमा पर माला अर्पण किया गया। मौके पर मुख्य रूप से आदिवासी व मूलवासी संगठनों के कई सदस्य गण और स्थानीय लोग उपस्थित थे।
मौके पर विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि यह प्रस्ताव पास होने से सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक रूप से आदिवासियों को अलग पहचान मिलेगी।
मौके पर साथ मे झामुमो के मनोज नाहा, पलटन मुर्मू, लब सरदार, प्रबीर ढाली, पप्पू ठाकुर, कार्तिक मछुआ, कृष्णा कालिन्दी, शेख सलीम शाहजादा, निमाई हेम्ब्रम, विजय , राकेश चक्रवर्ती, सोनू आदि लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सामाजिक संस्था जन सत्याग्रह ने उपायुक्त को मांग पत्र सौओपल

Thu Nov 26 , 2020
जमशेदपुर: जमशेदपुर कीसामाजिक संस्था जन सत्याग्रह के द्वारा आज गुरुवार को उपायुक्त महोदय, अनुमण्डल पदाधिकारी (धालभूम), जुस्को महाप्रबंधक एवं जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के विधायक महोदय को जमशेदपुर, बर्मामाइन्स के पास जुस्को के द्वारा जो ट्यूब कंपनी से गोलमुरी तक रोड के चोड़ीकण का कार्य हो रही है उससे टाटा नगर […]

You May Like

फ़िल्मी खबर