जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना अंतर्गत भुइँयाडीह कालिंदी बस्ती में रहने वाले विजन कालिंदी के घर में शनिवार की सुबह आग लग गई। हालांकि कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ है। इस आगलगी में घर में रखे कुछ कपड़े और बिस्तर जल कर राख हो गया है। घर में धुंआ भर जाने के बाद घर में मौजूद लोगों को आग लग जाने का पता चला। इसके बाद आग देख वहां अफरा-तफरी मच गई, सभी घर के बाहर आ गए। शोर सुनकर आसपास के लोग भी वहां जुट गए। इसकी सूचना तुरंत ही अग्निशमन विभाग को दी गई। थोड़ी देर बाद मौके पर दमकल की एक गाड़ी पहुंची, परंतु तब तक घर के लोगों ने अपने स्तर से आग पर काबू पा लिया था। मिटटी के दिए से घर में आग लगने की बात सामने आ रही है।
Next Post
भाजपा द्वारा जमशेदपुर में धरतीपुत्र आदिवासी किसान का पुतला जलाये जाने की काँग्रेस ने कड़ी निंदा की
Sat Dec 5 , 2020
जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश काँग्रेस कोल्हान प्रमंडल के प्रवक्ता जम्मी भास्कर ने भाजपा द्वारा झारखंड में किसान हितैषी बनकर जमशेदपुर में कृषि मंत्री रामेश्वर उराँव का पुतला जलाये जाने की कड़े शब्दों में निंदा की है। कोल्हान के कांग्रेस प्रवक्ता जम्मी भास्कर ने कहा कि दिल्ली में भाजपा सरकार के […]
![](https://dinratkhabar.in/wp-content/uploads/2020/12/img-20201129-wa00024215394266744912007-850x1024.jpg)