कांग्रेस की स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर  कार्यकर्ता मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन टेल्को प्रखंड अंतर्गत लक्ष्मी नगर छठ घाट के पास किया गया

3

जमशेदपुर:  कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस की स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर  कार्यकर्ता मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन टेल्को प्रखंड अंतर्गत लक्ष्मी नगर छठ घाट के पास किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सबसे पहले पार्टी के झंडोत्तोलन के साथ की गई। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के विचारधारा की समर्थक श्रीमती संध्या ठाकुर के द्वारा कांग्रेस के स्थापना काल से लेकर आज की तिथि तक कांग्रेस के सभी पूर्व अध्यक्षों के इतिहास और लोकप्रिय नेताओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया की कौन-कौन से अध्यक्ष एवं नेतागण अपने अपने कार्यकाल के दौरान कौन कौन सा काम किया ,ताकि कार्यकर्ताओं को अपने संगठन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि को समझाया जा सके। और कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर अपने स्वर्णिम इतिहास के बारे में  लोगों को बताएं और पार्टी संगठन से जोड़ने का काम करें ताकि पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत किया जाए और देश में एक लोकप्रिय सरकार का गठन हो सके। इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर झारखंड सरकार के स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री आदरणीय बन्ना गुप्ता के द्वारा टेल्को प्रखंड अंतर्गत आने वाले वरिष्ठ कांग्रेसियों को शॉल ओढ़ाकर एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित किए गए लोगों में हरिवंश प्रसाद सिंह, यदुपति राय, मुकुल प्रसाद, कुसुम देवी ,राधा कांत ठाकुर, विधि मिश्रा,उर्मिला ठाकुर, महेश प्रसाद ,श्याम सुंदर प्रसाद ,गिरिजा शरण प्रसाद, रूप नारायण, के डी रजक, सुधा देवी, आरके सिंह, सरजू शर्मा ,रघुवीर सिंह, एस पी सिंह ,यमुना तिवारी ,रामाधार सिंह ,रामाश्रय प्रसाद, राम सुरेश प्रसाद इत्यादि अनेक लोग मौजूद थे। इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को भी सम्मानित किया गया इन सम्मानित नेताओं में श्री अशोक चौधरी, रघुनाथ पांडे,राकेश्वर पांडे ,केके शुक्ला ,उषा सिंह, शिखा चौधरी, रविंद्र झा , आनंद बिहारी दुबे,अनिल तिवारी, विजय यादव, संजीव श्रीवास्तव ,शैलेश सिंह ,अजय सिंह इत्यादि नेतागण उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में  श्री आनंद बिहारी दुबे ने कार्यक्रम के आयोजन समिति के लोगों एवं कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों को कार्यक्रम के सफलता के लिए धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इनर व्हील क्लब जमशेदपुर द्वारा चाइल्ड केयर स्टाफ को प्रशिक्षण

Sun Dec 27 , 2020
जमशेदपुर: इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर ने पीडियाट्रिक्स विभाग के प्रमुख डॉ मनोज कुमार ( एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल से सेवानिवृत्त )ने झारखंड सरकार द्वारा संचालित जमशेदपुर की एक दत्तक एजेंसी, सहयोग विलेज के कर्माचारियों को बाल देखभाल पर प्रशिक्षण दिया। यह एक संवादात्मक सत्र था। डॉ मनोज कुमार ने […]

You May Like

फ़िल्मी खबर