:राष्ट्र सेविका समिति जमशेदपुर महानगर में शस्त्र पूजन तथा विजयदशमी उत्सव तुलसी भवन बिष्टुपुर में आयोजित किया

6

जमशेदपुर:राष्ट्र सेविका समिति जमशेदपुर महानगर में शस्त्र पूजन तथा विजयदशमी उत्सव तुलसी भवन बिष्टुपुर में आयोजित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा अष्टभुजा देवी तथा भारत माता के चित्र के आगे दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात अतिथियों एवं उपस्थित सभी महिलाओं ने शस्त्र पूजन करते हुए संकल्प लिया कि देश की संपूर्ण नारी शक्ति में राष्ट्रभक्ति का भाव भरते हुए उन्हें सशक्त बनाएंगे। विभाग कार्यवाहीका कोल्हान प्रमुख सुधा प्रजापति ने अपने आशीर्वचन में संगठन को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि महिलाएं आदिकाल से देवी दुर्गा के रूप में शक्ति स्वरूपा रही हैं महिलाओं को अपने स्वरूप को पहचानना चाहिए। मुख्य वक्ता डॉ स्नेह लता सिन्हा ने कहा कि भारत युगो युगो से राष्ट्र रहा है यह कोई नूतन राष्ट्र नहीं बना है। हमें अपने राष्ट्र को शक्तिशाली बनाते हुए विकास के रास्ते पर अग्रसर करना चाहिए। महानगर कार्यवाहीका हां मम्मीअपर्णा सिंह ने शक्ति की उपासना को देश की संप्रभुता के लिए अति आवश्यक बदलाव। इनके संयोजन में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ जिसमें प्रथम स्थान टेल्को नगर को प्राप्त हुआ। इस नगर की उपस्थित सभी बहनों को डॉ स्नेह लता सिन्हा द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में चंचला सिन्हा, सुमन सिंह, डॉ पुष्कर वाला, अनीता प्रसाद, भारती सिंह, हरप्रीत कौर, कविता परमार, सरिता सत्यार्थी, श्यामा हिमानी, श्रुति कुमारी, अंकिता कुमारी, मुन्नी जी, ललिता कुमारी, सीता, पूनम, श्वेता, वर्षा, रीता पांडे, इत्यादि बहनों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह जानकारी
राष्ट्र सेविका समिति, जमशेदपुर ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

समाजसेवी जेेे एस बी ए के वरीय उपाध्यक्ष शिवशंकर सिंह को मातृशोक

Fri Oct 8 , 2021
जमशेदपुर : शहर के चर्चित समाजसेवी झारखंड स्टेट बास्केटबॉल एसोसियेशन रजिस्टर्ड के वरीय उपाध्यक्ष शिव शंकर सिंह की माताजी 71 वर्षीय विमला देवी का निधन हो गया। स्व विमला देवी का टाटा मोटर्स अस्पताल में इलाज चल रहा था। इस खबर को सुनते ही शिवशंकर सिंह के आ‌वास पर लोग […]

You May Like

फ़िल्मी खबर