जमशेदपुर : शहर के चर्चित समाजसेवी झारखंड स्टेट बास्केटबॉल एसोसियेशन रजिस्टर्ड के वरीय उपाध्यक्ष शिव शंकर सिंह की माताजी 71 वर्षीय विमला देवी का निधन हो गया। स्व विमला देवी का टाटा मोटर्स अस्पताल में इलाज चल रहा था। इस खबर को सुनते ही शिवशंकर सिंह के आवास पर लोग पहुंचने लगे। यहां पर लोगों ने शोक जतााया। साथ ही शिवशंकर सिंह और उनके परिवार को सदस्यों को सांत्वाना दी। शुक्रवार को दोपहर तीन बजे उनके भालूबासा आवास से शव यात्रा निकलेगी। दाह संस्कार स्वर्णरेखा वार्निंग घाट में किया जाएगा।
समाजसेवी जेेे एस बी ए के वरीय उपाध्यक्ष शिवशंकर सिंह को मातृशोक
