पुलवामा के वीर शहीदों को पुर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम ने दी श्रद्धाजंलि

7

जमशेदपुर  । पुलवामा के वीर शहीदों को पुर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम ने  श्रद्धाजंलि दी। 14 फरवरी 2019 को, जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारतीय सुरक्षा कर्मियों को ले जाने वाले सी०आर०पी०एफ० के वाहनों के काफिले पर आत्मघाती हमला हुआ। जिसमें 45 भारतीय सुरक्षा कर्मियों की जान गयी थी। यह हमला जम्मू और कश्मीर के पुलवामा ज़िले के अवन्तिपोरा के निकट लेथपोरा इलाके में हुआ था। उस दिन के कायराना हमले के लिए पाकिस्तान की निंदा की गई। सभी वीर शहीदों को जिन्होंने अपने दायित्व का निर्वाह करते हुवे वीरगति को प्राप्त हुवे उनके लिए पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सभी सदस्यों ने बारी बारी अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किए। साथ ही भारतीय सेना के द्वारा बालाकोट में जिस बहादुरी के साथ बदला लिया इसकी खुशी में मिठाई भी बांटी गई।देश न कभी झुका है और न झुकेगा यह संकल्प सभी उपस्थित सदस्यों ने ली। भारत माता की जय…भारतीय सेना जिन्दाबाद…पूर्व सैनिक सेवा परिषद जिन्दाबाद के नारे लगे।

कार्यक्रम का संचालन प्रदेश पदाधिकारी सुशील कुमार सिंह जिला अध्यक्ष बृजकिशोर सिंह ने किया। उद्घोष डॉक्टर कमल शुक्ला एवं जिला मंत्री दिनेश सिंह ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से प्रदेश संगठन मंत्री राजीव रंजन,जिला इकाई से अमित कुमार, मनोज ठाकुर सुनील मिश्रा अशोक श्रीवास्तव अजय सिंह बलिराम पटसानी मुकेश सिंह शिव शंकर चक्रवर्ती रेखा चक्रवर्ती संजय पाठक सत्येंद्र तिवारी ओमेंद्र कुमार हंसराज सिंह राजकुमार जावेद खान अनुज सिंह जयराम सिंह ललन शाह सुशील श्रीवास्तव रमेश सिंह वरुण कुमार मदन भगत पंकज सिंह सतीश कुमार सिंह श्याम पद दास अभय सिंह सहदेव सिंह आदि मुख्य रूप से शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छत्तीसगढ़ी एकता साहू परिवार ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Sun Feb 14 , 2021
जमशेदपुर:पुलवामा हमले में शहीद हुए भारत के 44 वीर जवानो की दूसरी बरसी के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ी एकता साहू परिवार ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें कैंडल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गयी ..मौके पर संस्थापक शीलू साहू, गजेंदर साहू, आकाश साहू, हनी साहू, शैलेश साहू, सनी साहू, फुलेश्वरी साहू, […]

You May Like

फ़िल्मी खबर