बिहार: लखीसराय पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का किया खुलासा

3

लखीसराय: बिहार में लखीसराय जिले में सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के रहाटपुर में छापामारी कर पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है। पुलिस ने अपराधियों के बनाये निर्मित और अर्धनिर्मित हथियारों की खेप के साथ हथियार बनाने के उपकरण भी बरामद किये हैं।

जानकारी के अनुसार सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष चंदन कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने बुधवार की शाम से ही गांव के इर्द गिर्द खेतों में छुपकर अपराधियों की गतिविधि पर नजर रखे हुए थी। गुरुवार की अहले सुबह पुलिस ने कुल तीन जगहों पर छापेमारी कर गिरोह का उद्भेदन किया। पुलिस ने हथियार निर्माण कराने वाले सरगना युगल सिंह के बेटे राजा कुमार को उसके घर से गिरफ्तार किया। अपराधी राजा की निशानदेही पर घर में निर्माण कर रखे गए छह कारबाईन के साथ कई पिस्टल बरामद किया। पुलिस ने उसके बाद गांव में ही बिनोद सिंह के खाली पड़े गोदाम के पास ट्रैक्टर के ट्रेलर की नीचे सोए हथियार निर्माण करने वाले मुंगेर जिला के चार कारीगरों को गिरफ्तार किया।

उसके बाद पुलिस की टीम राजा के गांव के बाहर आलीवाली बहियार में रहे बासा (डेरा) पर छापेमारी कर काफी संख्या में विभिन्न तरह के अर्धनिर्मित हथियार के साथ हथियार बनाने का उपकरण बरामद किया। डेरा के अगले बगल रहे मकई लगे खेत में अर्धनिर्मित हथियार और उपकरण को छुपाकर रखा गया था।

पुलिस सूत्रों और ग्रामीणों की मानें तो गुरुवार को निर्मित हथियारों की डिलीवरी अपराधियों को होनी थी।  इससे पहले पुलिस की कार्रवाई हो गई। ग्रामीणों की मानें तो विगत एक सप्ताह से हथियार का निर्माण कराया जा रहा था। हथियार निर्माण की जानकारी मिलने के पर बुधवार को पुलिस टीम के दो सदस्यों ने सिविल ड्रेस में बिजली का पोल देखने के बहाने हथियार निर्माण स्थल के साथ ही अन्य जानकारियां जुटाई। इसके बाद छापामारी की। हथियार निर्माण को लेकर संचालित मिनी गन फैक्ट्री के साथ ही बरामद हथियार की संख्या को लेकर पुलिस हतप्रभ है। ऐसे पुलिस के द्वारा संबंधित मामले को लेकर अभी कुछ भी बोलने से इंकर किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खबरें संक्षिप्त

Thu Jan 28 , 2021
11:47 AM28-01-2021 – दिल्ली पुलिस ने किसान नेताओं के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया 11:46 AM28-01-2021 ज़्यादातर किसान बिल की डिटेल को नहीं समझते हैं: राहुल गांधी 11:38 AM28-01-2021 आंदोलन आज भी खत्म नहीं हो सकता, जिस देश का किसान दुखी है, वह सुखी नहीं है: केजरीवाल 11:34 AM28-01-2021 दलित […]

You May Like

फ़िल्मी खबर