भरत सिंह ने राष्ट्रीय सुरक्षा के विषय में भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया

2

जमशेदपुर : जमशेदपुर एम.जी.एम मंडल प्रशिक्षण में आत्मनिर्भरता के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा विषय पर बोले भरत सिंह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ने नरगा के भाजपा प्रशिक्षण कार्यक्रम में आत्मनिर्भरता के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा के विषय में भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया। इस दौरान भरत सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर सर्वप्रथम डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करने के पश्चात कहा कि मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद भारत की रक्षा और सुरक्षा प्रतिमान को एक मजबूत आधार मिला है इस दौरान पाकिस्तान और चीन ने जब भी कोई दु:साहस किया है तो इन दोनों ही देशों को भारत की कड़ी जवाबी कार्रवाई का सामना करना पड़ा है! इसी के साथ मोदी सरकार द्वारा भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी कई प्रकार के पैकेज तथा योजनाओं को शुरू किया गया है आज के इस कार्यक्रम में श्री भरत सिंह जी के साथ जटाशंकर पांडे, मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह मुंडा, पूर्व मंडल अध्यक्ष सानन प्रधान,मीडिया प्रभारी हराधन प्रधान, मंत्री रमेश तंतुबाई, महामंत्री सूरज साहू, कोषाध्यक्ष कृष्णा सानग्रही, कार्यसमिति सदस्य सुवीर महतो, कार्तिक महतो, चीतो मुखर्जी, राजेश सिंह, मोहम्मद फिरोज आलम आदि वरिष्ठ कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गोलमुरी के टुइलाडुंगरी में एक 5 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न करने के आरोप में पुलिस ने मोहसीन हसन को गिरफ्तार कर लिया

Sun Jan 10 , 2021
जमशेदपुर : झारखंड में घिनोना कामो में तेजी से बढ़ रही है इसे रोक के के लिए पहले आप के आप को जागरूक के समाज के लोगो को बढ़ रही  घिनोना कामो पर रोक लगानी चाहिए। जिसका उदहारण यह है, जमशेदपुर गोलमुरी के टुइलाडुंगरी में एक 5 वर्षीय मासूम बच्ची […]

You May Like

फ़िल्मी खबर