जेडीयू : आदिवासियों के लिए 5 प्रमुख मांगों को लेकर आदिवासी दिवस के दिन रविवार को अनशन पर

4

जमशेदपुर : 9 अगस्त विश्व मे आदिवासी दिवस के रूप में मनाई जा रही है। वही दूसरी ओर आदिवासी सेंगेल अभियान और जेडीयू ने आदिवासीयो के लिए 5 प्रमुख मांगों को लेकर आदिवासी दिवस के दिन रविवार को अनशन पर है।
विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर आदिवासी सेंगेल अभियान और जेडीयू ने सालखन मुर्मू के नेतृत्व में कदमा स्थित आवास में 5 सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय अनसन पर है। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा गया। वही जानकारी देते हुए सालखन मुर्मू ने कहा 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस के दिन आदिवासी सिंगल अभियान की तरफ से बिहार बंगाल उड़ीसा और आसाम में उलगुलान संकल्प दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। वहीं झारखंड में जनता दल यू का सहयोग प्राप्त है। उन्होंने कहा झारखंड में अब तक सिद्धू मुर्मू के वंशज रामेश्वर मुर्मू के हत्या का सीबीआई जांच होना चाइए,वही सरना धर्मकोट को समानता नही मिला, झारखंड में झारखंडी डोमिसाइल बनना चाइए साथ ही संथाली भाषा को राजभाषा का दर्जा झारखंड में मिलना चाहिए, इसके अलावा झारखंड में सिद्धू कानू का दो ट्रस्ट का गठन कर एक एक सौ करोड़ का फंड मिलना चाइए। वही इन पांच मांग को लेकर सालखन मुर्मू ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्यपाल द्रौपदी मुरमू और भारतीय जनता पार्टी विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी पर निशाना साधते हुए कहा इन तीनों प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जिम्मेदार है। इन तीनों महानुभावो के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए आज अनशन पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बास्केटबॉल कोचेज को अंतर्राष्ट्रीय कोच जे पी सिंह ने किया प्रशिक्षित

Sun Aug 9 , 2020
जमशेदपुर : जमशेदपुर 9 अगस्त को आज रविवार को झारखंड राज्य बास्केटबॉल संघ के द्वारा आयोजित बॉस्केटबॉल कोचेज क्लीनिक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ जिसका उद्घाटन एवं मुख्य वक्ता अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल कोच जे.पी.सिंह ने किया । कार्यक्रम शुरू होने से पहले झारखंड स्टेट बास्केटबॉल के अध्यक्ष भरत सिंह ने उन्हें फूलों का […]

You May Like

फ़िल्मी खबर