मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अभिनेता श्रमण जोशी ने मुलाकात की

2

जमशेदपुर/रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से अभिनेता श्रमण जोशी ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री को श्री जोशी ने बताया कि झारखण्ड में निर्मित फ़िल्म फौजी कालिंग का निर्माण कार्य 2019 में पूर्ण हो चुका है। कोरोना संक्रमण काल और लॉकडाउन की वजह से फ़िल्म प्रदर्शित नहीं की जा सकी थी। लेकिन अब लॉकडाउन में मिली छूट के बाद आगामी 12 मार्च को फ़िल्म को रिलीज किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखण्ड में फ़िल्म निर्माण की अपार संभावनाएं हैं। सरकार इस दिशा में बेहतर करने की कार्ययोजना पर कार्य कर रही है। इस अवसर पर फ़िल्म की अभिनेत्री सुश्री विदिशा बाग, स्थानीय अभिनेत्री सुश्री ऋतु श्री, निदेशक श्री आर्यन सक्सेना, प्रोड्यूसर श्री ओवेज शेख, को-प्रोड्यूसर श्री विष्णु शंकर उपाध्याय व अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रधानमंत्री ने महिला दिवस पर महिला उद्यमियों से उत्पादों की खरीद की

Mon Mar 8 , 2021
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न महिला स्व-सहायता समूहों तथा उद्यमियों से उत्पादों की खरीद की। यह महिला उद्यमियों तथा आत्मनिर्भर भारत को प्रोत्साहन देने का एक प्रयास है। आत्मनिर्भरता के लिए भारत की खोज में महिलाओं की भूमिका की चर्चा […]

You May Like

फ़िल्मी खबर