जमशेदपुर :महामारी के दौरान, जैसे-जैसे टीकाकरण केंद्रों की संख्या बढ़ रही है, व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) किट की मांग बढ़ रही है। स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को सहायता प्रदान करने में सरकार का समर्थन करने के उद्देश्य से, जमशेदपुर के इनर व्हील क्लब के सदस्यों ने सिविल सर्जन डॉ. ए के लाल, डाॅ बिमलेश कुमार, सुमन की उपस्थिति में सिविल सर्जन कार्यालय खासमहल में इनर व्हील लोगो वाले 221 पीपीई किट दिए गए। शिव पूरन सिंह, वरिष्ठ नागरिक समिति, पूर्वी सिंहभूम के प्रमुख , चेतन मेहता का योगदान और समर्थन से इस कार्य को पूर्ण किया गया।
इस मौके पर उपाध्यक्ष विनीता शाह और पी पी विजय लक्ष्मी दास मौजूद थे।