शादी समारोह में अधिकतम 50 लोग हो सकेंगे उपस्थिति, आंगनबाड़ी केंद्र बंद
जमशेदपुर /रांची: झारखंड में अगले आदेश तक स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान सभी शिक्षण संस्थाओं को बंद कर दिया गया है। सभी तरह की परीक्षाएं, एंट्रेंस एग्जाम, संस्थागत परीक्षा अगले आदेश तक रद्द कर दिया गया है। शादी में अधिकतम 50 लोगों की उपस्थिति को मंजूरी दी गई है। यह जानकारी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में संक्रमण की रफ्तार कमी करने और उसके चेन को तोड़ने के लिए कई निर्णय लिये गये हैं। इस क्रम में सभी स्कूल, कॉलेजेस, कोचिंग संस्थान में बंद करने का निर्णय लिया गया है। सभी ट्रेनिंग संस्थान में बंद होंगी। आंगनबाड़ी केंद्र बंद। सभी आईटीआई बंद होंगे। शादी कार्यक्रम में अधिकतम 50 लोग उपस्थित हो सकेंगे।