जमशेदपुर /पटना : ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद तथा राष्ट्रीय प्रवक्ता अतुल आनंद सन्नू ने अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कायस्थ रत्न स्वर्गीय कृष्ण नंदन सहाय के सुपुत्र रवि नंदन सहाय के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक जताया है ।अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद एवं प्रवक्ता अतुल आनंद ने कहा कि स्वर्गीय रवि नंदन सहाय के निधन से समाज एवं संगठन को अपूरणीय क्षति हुई है। समाज में शून्यता सी आई है जिसे कभी नहीं भरा जा सकता । स्व० सहाय एक मृदुभाषी एवं सहनशील प्रवृत्ति के व्यक्ति थे ।स्वर्गीय सहाय के निधन पर ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक कुमार अभिषेक, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मधुप मणि पिक्कू ,युवा संभाग के राष्ट्रीय महामंत्री कुमार आर्यन, राजनीतिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अनिल कुमार वर्मा , मीडिया सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार , कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष देव कुमार लाल , राष्ट्रीय सचिव संजय कुमार , विधि सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता संजय कुमार सिन्हा, झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष श्री राजीव रंजन सिन्हा , झारखण्ड युवा प्रदेशाध्यक्ष श्री रिशु श्रीवास्तव सहित आदि सदस्यों ने स्वर्गीय सहाय के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।
Next Post
प्रधानमंत्री 26 फरवरी को तमिलनाडु के डॉ. एम.जी.आर. चिकित्सा विश्वविद्यालय के 33वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे
Thu Feb 25 , 2021